फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU started admission for January 2023 session apply on ignouadmission.samarth.edu.in

IGNOU Registration 2023: आज से इग्नू में जनवरी सत्र में प्रवेश के लिए करें आवेदन, यह है प्रक्रिया

Wed, 28 Dec 2022 12:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 12:42 PM IST
सार

IGNOU Registration 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2023 सत्र के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है। 
 

विज्ञापन
IGNOU started admission for January 2023 session apply on ignouadmission.samarth.edu.in
ignou admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IGNOU Registration 2023:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2023 सत्र के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है। प्रवेश लेने के इच्छुक आवेदक इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित कई पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनवरी 2023 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है।

विज्ञापन


इग्नू अपनी पंजीकरण प्रक्रिया दो चक्रों - जनवरी और जुलाई चक्र में आयोजित करता है। इग्नू पंजीकरण फॉर्म के लिए जनवरी चक्र हर साल दिसंबर महीने से और जुलाई चक्र के लिए मई में शुरू होता है।
विज्ञापन

जनवरी सत्र में ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए इग्नू प्रवेश 2023 शुरू हो गया है।  यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा के साथ-साथ बीए, बीएससी, बीबीए, एमए, एमकॉम, एमएससी और अन्य जैसे सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए प्रवेश कर रहा है।  इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2023 से पहले पसंदीदा कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन समर्थ पोर्टल या क्षेत्रीय केंद्र (ऑफलाइन) मोड का उपयोग कर सकते हैं। अधिकांश कार्यक्रमों के लिए तीन सौ रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू में जनवरी सत्र  के पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और इग्नू पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। पंजीकरण के बाद, छात्रों को अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता विवरण, पाठ्यक्रम विवरण और पत्राचार विवरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भरने की आवश्यकता होगी।

 IGNOU January Application Form ऐसे भरें आवेदन 

  • सबसे पहले इग्नू के प्रवेश पोर्टल - ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
  • 'नया पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक पंजीकरण विवरण भरें।
  • लॉगइन करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड याद रखें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इससे पहले इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि उम्मीदवार 25 दिसंबर, 2022 तक बीएड, पीएचडी और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए इग्नू के आवेदन पत्र भर सकते हैं। इग्नू ने एक बयान में प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू होने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता, पाठ्यक्रम और पेपर पैटर्न की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed