फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU PhD Entrance Exam Admit Card 2022 Released on ignou.nta.ac.in

IGNOU Admit Card 2022: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी को होगी, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

Mon, 21 Feb 2022 08:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 08:15 PM IST
सार

IGNOU PhD Entrance Exam Admit Card 2022 Released: एनटीए की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या प्रवेश-पत्र में किसी विसंगति या त्रुटि के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
IGNOU PhD Entrance Exam Admit Card 2022 Released on ignou.nta.ac.in
IGNOU PhD Entrance Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

IGNOU Admit Card 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी हो गए हैं। इग्नू की ओर से पीएचडी प्रवेश-परीक्षा 24 फरवरी, 2022 को होने वाली है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा सूचना दी गई कि सोमवार, 21 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे इग्नू पीएचडी दाखिला परीक्षा के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार ध्यान दें कि एनटीए की ओर से परीक्षा आयोजन केंद्रों के शहरों के संबंध में पहले ही अग्रिम सूचना जारी कर दी गई थी। अब हॉल टिकट यानी प्रवेश-पत्र को डाउनलोड कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी। 

विज्ञापन

एनटीए हेल्प डेस्क की ले सकते हैं सहायता

एनटीए की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या प्रवेश-पत्र में किसी विसंगति या त्रुटि के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को ignou@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का भी अनुसरण कर सकते हैं- 

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवारों को एनटीए के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.nta.ac.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021-22 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके या आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. आपका इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र 2021-22 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed