IGNOU ODL July 2024: इग्नू जुलाई सत्र प्रवेश के लिए आवेदन करने का एक और मौका! इस तारीख तक बढ़ाई गई समयसीमा
IGNOU ODL July 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। शिक्षार्थी विभिन्न ऑनलाइन व ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU ODL July 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। शिक्षार्थी विभिन्न ऑनलाइन व ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
आपको बता दें की इससे पहले इग्नू ओडीएल प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी। इग्नू विश्वविद्यालय विभिन्न मास्टर, स्नातक, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र के लिए छात्रों को प्रवेश प्रदान करता है।
IGNOU ODL July 2024: आवश्यक दस्तावेज
- स्कैन किए गए फोटोग्राफ (100 केबी से कम)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई कॉपी (200 KB से कम)
- अनुभव प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी (यदि कोई हो) (200 केबी से कम)
अपने मूल दस्तावेजों को स्कैन करना आवश्यक है। एक बार जब उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड कर लें, तो फॉर्म पूर्वावलोकन विकल्प प्राप्त करने के लिए अगले बटन पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म को सेव/प्रिंट करें।
IGNOU ODL July 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ignou.ac.in. पर जाएं।
- अब इग्नू जुलाई 2024 प्रवेश लिंक पर जाएं।
- दिए गए ओडीएल प्रोग्राम विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X