फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU ODL Admission in University Offering MBA with 7 Specialization as per NEP 2020

NEP 2020: इग्नू पीजी डिप्लोमा में अब सात स्पेशलाइजेशन शुरू; एचआर, मार्केटिंग और फाइनेंस भी पढ़ सकेंगे

Tue, 30 May 2023 11:05 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 11:05 AM IST
सार

NEP 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जुलाई  2023 सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के तहत डिजाइन मैनेजमेंट के चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स में विशेषज्ञता का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
IGNOU ODL Admission in University Offering MBA with 7 Specialization as per NEP 2020
IGNOU Admission - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में जुलाई  2023 सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के तहत डिजाइन मैनेजमेंट के चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स में विशेषज्ञता का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन

इनमें ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट और ऑपरेशन मैनेजमेंट विषयों को शामिल किया गया है। किसी भी आयु वर्ग, किसी भी क्षेत्र में स्नातक की 50 फीसदी अंकों की डिग्री धारक इन कोर्स में दाखिला के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मैनेजमेंट प्रोग्राम में ही एमबीए के सात नए कोर्स भी इसी सत्र शुरू होने जा रहे हैं। यह कोर्स ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत ऑफर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन स्पेशलाइजेशन में मिलेगा पीजी डिप्लोमा

इग्नू के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जुलाई सत्र के तहत मैनेजमेंट क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (PGDIHRM), पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट (PGDIFM), पीजी डिप्लोमा इन ऑपरेशन मैनेजमेंट (PGDIOM) और पीजी डिप्लोमा इन मार्केटिंग मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन (PGDIMM) करने का मौका मिल रहा है। इन चारों कोर्स में किसी भी आयु वर्ग और किसी भी क्षेत्र में स्नातक, सीए, कॉस्ट अकाउंटेंसी, सीएस वाले उम्मीदवार दाखिले के लिए योग्य होंगे। सामान्य वर्ग के लिए स्नातक डिग्री में 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग वाले उम्मीदवारों के 45 फीसदी अंक होने जरूरी है।

 

MBA में ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग मोड से सात कोर्स

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एमबीए में ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और डिस्टेंस लर्निंग मोड से सात नए कोर्स की पढ़ाई का भी मौका भी मिल रहा है। इसमें एमबीए बैंकिंग एंड फाइनेंस, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, एमबीए, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, एमबीए मार्किंग मैनेजमेंट, एमबीए ऑपरेशन मैनेजमेंट आदि शामिल हैं।

ऑन डिमांड परीक्षा की डेट तय करने का मौका :एनईपी के तहत नए मार्केट डिमांड के आधार पर तैयार मैनेजमेंट के इन कोर्स में मल्टीपल एंट्री-एग्जिट की सुविधा मिलेगी। सात साल के भीतर बीच में पढ़ाई छोड़ने के बाद वहीं से दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा। इन कोर्स में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के तहत क्रेडिट ट्रांसफर का लाभ मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed