IGNOU: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, छात्रों के पास अब एक महीने का समय
IGNOU Assignment Submission Last Date: इग्नू ने जून टर्म-एंड परीक्षा 2025 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संस्थान ने उम्मीदवारों को लगभग एक महीने का अतिरिक्त समय दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU June TEE 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, यानी इग्नू ने ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) कार्यक्रमों के लिए जून टर्म-एंड परीक्षा 2025 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक क्रेडिट कोर्स के लिए एक हस्तलिखित असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है।
इग्नू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी के लिए जून, 2025 की टर्म-एंड परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल, प्रैक्टिकम, शोध प्रबंध और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दी गई है।”
📢 IMPORTANT ANNOUNCEMENT 📢
The last date for submission of Assignments, Project Reports, Field Work Journals, Practicum, Dissertations& Internship Reports for June 2025 Term-End Examinations is extended until 30-04-25 for ODL&Online Programsविज्ञापन विज्ञापन
Take note and submit before deadline pic.twitter.com/gxwRvRd14k — IGNOU RC-CHENNAI (@RCCHENNAI1) April 1, 2025
असाइनमेंट कैसे करें सबमिट?
छात्र अपने असाइनमेंट जमा करने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
अभ्यर्थी अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं, जो क्षेत्रीय केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार होना चाहिए। असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी जैसे कार्यक्रम कोड, पाठ्यक्रम कोड, नामांकन संख्या, ईमेल और फोन नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य है।
यदि क्षेत्रीय केंद्र के निर्देशों के अनुसार केवल हार्ड कॉपी स्वीकार की जा रही है, तो हस्तलिखित और हस्ताक्षरित असाइनमेंट दिए गए पते पर भेजें। वहीं, यदि सॉफ्ट कॉपी मान्य है, तो असाइनमेंट पर हस्ताक्षर कर उसे स्कैन करें और फिर सबमिट करें। यदि आपने अपने क्षेत्रीय केंद्र (RC) के रूप में SOGDS को चुना है, तो असाइनमेंट को sogds@ignou.ac.in पर मेल करें।
प्रत्येक कोर्स के असाइनमेंट को एकल दस्तावेज के रूप में जमा करें। ध्यान रखें कि अलग-अलग पृष्ठ सबमिट न करें और दो कोर्स के असाइनमेंट को एक ही दस्तावेज में संयोजित न करें।
20 अप्रैल तक करें टर्म-एंड परीक्षाओं के लिए आवेदन
छात्र 20 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाकर बिना किसी विलंब शुल्क के टर्म-एंड परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, 27 अप्रैल तक 1,100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करने होगा।
कमेंट
कमेंट X