IGNOU June TEE 2022: इग्नू ने जून टीईई परीक्षा प्रवेश-पत्र जारी किए, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
IGNOU June TEE 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए इग्नू हॉल टिकट 2022 जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU June 2022 TEE Admit Card Out: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए इग्नू हॉल टिकट 2022 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो इग्नू जून टीईई 2022 के लिए उपस्थित होंगे, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू जून टीईई 2022 हॉल टिकट का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने नामांकन संख्या, जन्म तिथि और लॉग इन पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
इससे पहले इग्नू ने जून टीईई परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि शाम छह बजे, 20 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी थी। इग्नू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, 18 जनवरी, 2023 को या उसके बाद जमा किए गए छात्रों के हॉल टिकट 21 जनवरी, 2023 को उपलब्ध होंगे। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं।
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू टीईई परीक्षा 23 जनवरी, 2023 से 10 फरवरी, 2023 तक होनी है। परीक्षा दो पारियों में सुबह के सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम के सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। हालांकि, प्रत्येक परीक्षा की वास्तविक अवधि का अनुसरण प्रश्न-पत्र पर किया जाएगा।
IGNOU June 2022 TEE Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in पर जाएं। -
होम पेज पर दिख रहे इग्नू जून टी हॉल टिकट 2022 लिंक पर क्लिक करें। -
अपनी नामांकन संख्या दर्ज करें और कार्यक्रम का चयन करें। -
इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। -
अब इग्नू जून टी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। -
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X