फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Extends Re-Registration Deadline For July 2021 Session

IGNOU Admission 2021: जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

Mon, 02 Aug 2021 05:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Aug 2021 05:19 PM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी ने जुलाई सत्र के री-रजिस्ट्रेशन की तारीख को अब 16 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
IGNOU Extends Re-Registration Deadline For July 2021 Session
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी ने जुलाई सत्र के री-रजिस्ट्रेशन की तारीख को अब 16 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे 16 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी ओड कार्यक्रम के लिए दाखिला पोर्टल के जरिए एप्लाई कर सकते हैं। इग्नू का एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CBSE 10th Result Date: आज जारी नहीं होगा 10वीं का रिजल्ट, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
विज्ञापन


आपको बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में 200 से अधिक कार्यक्रम प्रदान करता है। इन कार्यक्रमों में मास्टर डिग्री, स्नातक डिग्री, पीजी डिप्लोमा और पीजी प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों का विवरण अभ्यर्थी इग्नू के दाखिला पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के जरिए पा सकते हैं। अभ्यर्थी जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन समर्थ पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in के जरिए भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-स्कूल फिर से खुलने की न्यूज: इन राज्यों में आज से खुल गए हैं स्कूल, कक्षाओं में पहुंच रहे हैं छात्र

आपको बता दें कि हाल ही में इग्नू ने कई नये मास्टर और सर्टिफिकेट कार्यक्रम भी शामिल किए हैं।  इग्नू के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से उर्दू (एमयूडी) में मास्टर प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम शिक्षार्थियों को उर्दू भाषा और साहित्य की एक विस्तृत श्रृंखला से परिचित कराता है। पाठ्यक्रम छात्रों को उर्दू साहित्य, अरबी साहित्य, फारसी साहित्य, अंग्रेजी साहिक्य और हिंदी साहित्य की  अच्छी समझ विकसित करने में मदद करेगा। इसके साथ ही इग्नू ज्योतिष में एमए पाठ्यक्रम भी पेश कर चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed