फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Entrance Test Registration Begins for B.Ed, B.Sc and Ph.D apply at ignou.ac.in

IGNOU Entrance Test 2024: इग्नू में बीएड-बीएससी दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Thu, 14 Dec 2023 04:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Dec 2023 04:32 PM IST
सार

IGNOU Entrance Test Registration : इग्नू प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
IGNOU Entrance Test Registration Begins for B.Ed, B.Sc and Ph.D apply at ignou.ac.in
ignou admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IGNOU Entrance Test Registration 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (बीएससीएन (पीबी)) और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इग्नू प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 निर्धारित की गई है। जबकि प्रवेश परीक्षा 07 जनवरी, 2024 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, और परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU Entrance Test परीक्षा शुल्क

बीएड, बी.एससी और पीएचडी डिग्री के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 1000 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

IGNOU Entrance Test ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।

  • नाम, ईमेल आईडी, संपर्क जानकारी जैसे आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।

  • इसके बाद, पंजीकरण क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • अब डाउनलोड करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed