IGNOU Result: इग्नू दिसंबर सत्रांत परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित, यहां जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक?
IGNOU Result for December TEE 2022 is Out: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से दिसंबर 2022 सत्रांत परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU December TEE 2022 Result Out: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से दिसंबर 2022 सत्रांत परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना इग्नू दिसंबर सत्रांत परीक्षा 2022 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in से देख सकते हैं। परीक्षा देने वाले सभी पंजीकृत उम्मीदवार अब अपना इग्नू टर्म एंड एग्जाम दिसंबर 2022 परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
IGNOU December TEE 2022 Result: कैसे करें डाउनलोड?
-
पंजीकृत उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना चाहिए। -
होम पेज पर उन्हें रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा। -
अगले चरण में, उन्हें “दिसंबर 2022 सत्रांत परीक्षा परिणाम (नया)” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। -
दूसरे पृष्ठ पर पुन-र्निर्देशित किए जाने के बाद, उम्मीदवारों को अपने लॉग इन विवरण दर्ज करने होंगे। -
विवरण जमा करने के बाद, दिसंबर 2022 सत्रांत परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
इसे पढ़ें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
IGNOU June TEE 2022 Date Sheet इग्नू जून 2023 सत्रांत परीक्षा की डेट शीट संशोधित
हाल ही में, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू जून 2023 सत्रांत परीक्षा की डेट शीट को संशोधित किया। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से जारी आधिकारिक संशोधित डेट शीट के अनुसार, परीक्षा एक जून, 2023 से शुरू होगी और छह जुलाई, 2023 तक अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X