फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU December 2025 TEE assignment submission deadline extended to 20 Nov; Check notice here

IGNOU December 2025 TEE: दिसंबर टर्म-एंड के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 20 नवंबर तक का मिला समय

Fri, 07 Nov 2025 05:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 05:18 PM IST
सार

IGNOU December 2025 TEE: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर टर्म-एंड के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 20 नवंबर तक असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
IGNOU December 2025 TEE assignment submission deadline extended to 20 Nov; Check notice here
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IGNOU December 2025 TEE: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। छात्र अब 20 नवंबर तक असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। अब उम्मीदवार असाइनमेंट की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी 20 नवंबर, 2025 तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी के लिए दिसंबर, 2025 की सत्रांत परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। इग्नू दिसंबर 2025 टर्म एंड परीक्षा 1 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और अंतिम परीक्षा का आयोजन 14 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी के लिए दिसंबर, 2025 की सत्रांत परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे जमा करें असाइनमेंट

छात्र क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। उन्हें असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी (कार्यक्रम कोड, पाठ्यक्रम कोड, नामांकन संख्या, ईमेल, फोन) शामिल करना आवश्यक है।

20 अक्तूबर तक भर सकते थे परीक्षा फॉर्म

इससे पहले दिसंबर 2025 टर्म-एंड-परीक्षा (TEE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर, 2025 थी। इग्नू टीईई दिसंबर 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर (विलंब शुल्क के साथ) थी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, "समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के मद्देनजर, परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चुने गए पाठ्यक्रमों को परीक्षा फॉर्म जमा करने के बाद नहीं बदला जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed