IGNOU December 2025 TEE: दिसंबर टर्म-एंड के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 20 नवंबर तक का मिला समय
IGNOU December 2025 TEE: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर टर्म-एंड के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 20 नवंबर तक असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU December 2025 TEE: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। छात्र अब 20 नवंबर तक असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। अब उम्मीदवार असाइनमेंट की हार्ड व सॉफ्ट कॉपी 20 नवंबर, 2025 तक जमा कर सकते हैं।
ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी के लिए दिसंबर, 2025 की सत्रांत परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। इग्नू दिसंबर 2025 टर्म एंड परीक्षा 1 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और अंतिम परीक्षा का आयोजन 14 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रम, जीओएएल और ईवीबीबी के लिए दिसंबर, 2025 की सत्रांत परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है।"
ऐसे जमा करें असाइनमेंट
छात्र क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। उन्हें असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी (कार्यक्रम कोड, पाठ्यक्रम कोड, नामांकन संख्या, ईमेल, फोन) शामिल करना आवश्यक है।
20 अक्तूबर तक भर सकते थे परीक्षा फॉर्म
इससे पहले दिसंबर 2025 टर्म-एंड-परीक्षा (TEE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर, 2025 थी। इग्नू टीईई दिसंबर 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर (विलंब शुल्क के साथ) थी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, "समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने के मद्देनजर, परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चुने गए पाठ्यक्रमों को परीक्षा फॉर्म जमा करने के बाद नहीं बदला जाएगा।"
कमेंट
कमेंट X