{"_id":"66ffc0ee1db02012270bbe45","slug":"ignou-assignment-submission-last-date-extened-till-october-31-check-nstruction-while-submitting-it-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGNOU: इग्नू ने बढ़ाई दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि, जानें कैसे होगा सबमिट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU: इग्नू ने बढ़ाई दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि, जानें कैसे होगा सबमिट
Fri, 04 Oct 2024 04:01 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:01 PM IST
सार
IGNOU Assignment Submission Date: इग्नू ने दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को असाइनमेंट जमा करने के लिए तकरीबन एक महीने का समय और दिया है।
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
IGNOU Assignment Submission Last Date: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) कार्यक्रमों के लिए दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा (TTE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी है। असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर थी, जिसे अब 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इग्नू ने नोटिस जारी कर समय सीमा बढ़ाए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
इग्नू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों, जीओएएल और ईवीबीबी दोनों के लिए टर्म एंड परीक्षाओं, दिसंबर 2024 के लिए असाइनमेंट (हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में) जमा करने की अंतिम तिथि को 31 अक्तूबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।"
विज्ञापन
Assignment Submission Date Extension till 31st Oct, 2024 pic.twitter.com/vcHjZt422B
— IGNOU (@OfficialIGNOU) October 4, 2024
छात्रों को प्रत्येक क्रेडिट कोर्स के लिए हस्तलिखित असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है। इससे पहले इग्नू असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्तूबर थी, जोकि अब 31 अक्तूबर हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
इग्नू असाइनमेंट कैसे जमा करें?
छात्र असाइनमेंट जमा करते समय यहां बताए गए दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें:
- अभ्यर्थी क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।
- असाइनमेंट पर अपनी संपर्क जानकारी (कार्यक्रम कोड, पाठ्यक्रम कोड, नामांकन संख्या, ईमेल, फोन) शामिल करना आवश्यक है।
- यदि क्षेत्रीय केंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार केवल हार्ड कॉपी ही स्वीकार की जा रही है, तो दिए गए पते पर हस्तलिखित, हस्ताक्षरित असाइनमेंट भेजें।
- यदि सॉफ्ट कॉपी स्वीकार की जा रही है, तो इन पर हस्ताक्षर और स्कैन होना चाहिए।
- यदि आपने अपने RC के रूप में SOGDS का विकल्प चुना है, तो अपने असाइनमेंट sogds@ignou.ac.in पर सबमिट करें।
- प्रत्येक कोर्स के लिए असाइनमेंट को एकल दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
- अलग-अलग पृष्ठ जमा न करें और दो कोर्स के असाइनमेंट को एक ही दस्तावेज में संयोजित न करें।
कमेंट
कमेंट X