फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET Result 2021 declared here’s direct link to check marksheet

ICSI CSEET Result 2021: आईसीएसआई ने जारी किया कंपनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा का परिणाम, इस लिंक से देखें मार्कशीट और स्कोर कार्ड

Fri, 19 Nov 2021 05:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 05:16 PM IST
सार

ICSI CSEET Result 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने व्यक्तिगत उम्मीदवार के अंकों का विषय-वार ब्रेक-अप भी जारी किया है, जो संस्थान की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। साथ ही सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट भी रिजल्ट के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
ICSI CSEET Result 2021 declared here’s direct link to check marksheet
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

ICSI CSEET Result 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने 19 नवंबर, 2021 को आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2021 घोषित किया है। जो उम्मीदवार सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर परिणाम की जांच कर सकते हैं। परीक्षा 13 और 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


संस्थान ने व्यक्तिगत उम्मीदवार के अंकों का विषय-वार ब्रेक-अप भी जारी किया है, जो संस्थान की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। साथ ही सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट भी रिजल्ट के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संस्थान परिणाम की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं करेगा।

विज्ञापन

आपकी सुविधा के लिए यहां परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक ICSI CSEET Result 2021 भी दिया गया है।  

यह भी पढ़ें: IBPS SO Recruitment 2021: आईबीपीएस ने शुरू की स्पेशलिस्ट अफसरों की भर्ती प्रक्रिया

ISCI CSEET 2021 का परिणाम ऐसे करें चेक
परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सीएस परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी

इस बीच फाउंडेशन, कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए दिसंबर सत्र सीएस परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी। सीएस फाउंडेशन परीक्षा 03 और 04 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में रिमोट प्रॉक्टरिंग के जरिए होगी। परीक्षा प्रतिदिन चार बैच में होगी। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होगी। परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी किया यूजी काउंसलिंग शेड्यूल, यहां पढ़िए कब-क्या है खास    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed