{"_id":"608a80ab1a558e554402b7a8","slug":"icsi-cseet-admit-card-2021-released-direct-link-to-download-hall-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया: प्रवेश पत्र जारी, 6 चरणों के जरिए ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया: प्रवेश पत्र जारी, 6 चरणों के जरिए ऐसे करें डाउनलोड
Thu, 29 Apr 2021 03:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 29 Apr 2021 03:20 PM IST
सार
इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएसईईटी प्रवेश पत्र जारी किया।
विज्ञापन
आईसीएसआई
- फोटो : Social media
विस्तार
इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने आईसीएसआई सीएसईईटी ( ICSI CSEET) प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu/home के जरिए ऑनलाइन अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें ICSI CSEET प्रवेश पत्र 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu/home है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना पड़ेगा और आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा: केटीईटी 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
विज्ञापन
आपको बता दें कि सीएसईईटी परीक्षा 8 मई को होगी। कोरोना महामारी की वजह से यह परीक्षा रिमोट प्रोटोकॉल मोड में आयोजित होगी। अभ्यर्थी घर से ही इस परीक्षा को अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप के माध्यम से दे सकते हैं। बता दें कि इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है जिसकी वजह से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं और कई परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X