फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS Foundation Admit Card 2021 released, exam will be conducted from 13 august

ICSI CS Admit Card 2021: अगस्त में होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 06 Aug 2021 11:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 06 Aug 2021 11:18 AM IST
सार

आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन की परीक्षा पूरे देश में 13 अगस्त और 14 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
ICSI CS Foundation Admit Card 2021 released, exam will be conducted from 13 august
आईसीएसआई सीएस 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा पूरे देश में 13 अगस्त और 14 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के दो विकल्प
सीएस फाउंडेशन की परीक्षा रीमोट प्रोक्टेड परीक्षा (कहीं से भी मोड) या कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से आयोजित की जाएगी। आवेदक परीक्षा केंद्र के लिए दो विकल्पों- रिमोट प्रोक्टेड मोड या सीबीआई में से किसी भी एक चयन कर सकते हैं। इस संबंध में सभी संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल और एसएमएस भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • प्रवेश पत्र की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

61 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
जिन छात्रों के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप की सुविधा नहीं है, वे देश भर के परीक्षा केंद्रों से परीक्षा लिख सकते हैं। देश भर के कुल 61 शहरों में परीक्षा आयोजित करने के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed