फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS exam 2021 to be held as per schedule no change in time table

आईसीएसआई सीएस 2021: टाइम-टेबल में नहीं हुआ बदलाव, शेड्यूल के अनुसार ही होंगी परीक्षाएं

Fri, 13 Aug 2021 09:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 09:50 PM IST
सार

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की अधिसूचना के अनुसार, कंपनी सेक्रेटरी की चल रही परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
ICSI CS exam 2021 to be held as per schedule no change in time table
आईसीएसआई - फोटो : Social media

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 10 अगस्त से 20 अगस्त तक होने वाली जून 2021 की परीक्षाओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, कंपनी सेक्रेटरी की चल रही परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया और कई मीडिया संस्थानों की ओर से परीक्षा तिथियों में बदलाव को लेकर भ्रामक दावे किए जा रहे थे। इसलिए, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आईसीएसआई की ओर से जारी स्पष्टीकरण को यहां क्लिक कर पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सीएस परीक्षा समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं
अधिसूचना में लिखा गया है कि यह 10 अगस्त, 2021 से 20 अगस्त, 2021 तक चल रहे कंपनी सचिवों की जून 2021 सत्र परीक्षा के संदर्भ में है। कंपनी सचिवों की परीक्षा संस्थान की वेबसाइट पर दिए गए टाइम- टेबल के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त, 2021 को भी आयोजित की जाएगी। जैसा कि पहले घोषित किया गया था, टाइम - टेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमोट प्रॉक्टेड मोड में हो रही परीक्षाएं
इससे पहले, आईसीएसआई ने सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम परीक्षा, जून 2021 सत्र को रिमोट प्रॉक्टेड मोड (कहीं भी मोड) के माध्यम से आयोजित करने की घोषणा की थी। फाउंडेशन प्रोग्राम की परीक्षाएं लिखने के इच्छुक छात्रों को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप के माध्यम से अपने घर से कहीं से भी रिमोट मोड के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति दी गई थी।


लैपटॉप या डेस्कटॉप की सुविधा नहीं तो परीक्षा केंद्र जाएं
हालांकि, उन छात्रों के मामले में जिनके पास लैपटॉप या डेस्कटॉप की सुविधा नहीं है या सॉफ्टवेयर / नेटवर्क से संबंधित समस्या है, वे परीक्षा केंद्रों से फाउंडेशन परीक्षा दे सकते हैं।  इसके लिए, संस्थान ने 61 शहरों की सूची जारी की थी जो पूरे देश में कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा आयोजित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed