ICSI CS Results: 25 फरवरी को जारी होंगे सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के रिजल्ट, जून सत्र के लिए 26 से रजिस्ट्रेशन
ICSI CS December Result 2021: कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं के रिजल्ट फरवरी में ही जारी होंगे। आईसीएसआई की ओर से 25 फरवरी को दिसंबर 2021 की सीएस प्रोफेशनल और सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आईसीएसआई सीएस दिसंबर रिजल्ट (CS December Result) 2021 की तारीख घोषित कर दी है। कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं के लिए रिजल्ट फरवरी में ही जारी होंगे। आईसीएसआई की ओर से 25 फरवरी को दिसंबर 2021 की सीएस प्रोफेशनल और सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे।
प्रोफेशनल के 11 बजे तो एग्जीक्यूटिव के नतीजे दो बजे होंगे जारी
आईसीएसआई द्वारा जारी रिजल्ट अधिसूचना में बताया गया है कि सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के परिणाम 25 फरवरी को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम पुराने और नए दोनों पाठ्यक्रम के लिए 25 फरवरी को ही दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार के व्यक्तिगत अंकों के विषय-वार ब्रेक-अप के साथ स्कोर कार्ड संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ई-मेल पर भेजे जाएंगे परिणाम
वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ओल्ड और न्यू सिलेबस परीक्षाओं का औपचारिक रिजल्ट-कम-स्कोर कार्ड उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम ओल्ड और न्यू सिलेबस वाली परीक्षा के लिए रिजल्ट-कम-स्कोर कार्ड परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेज दिया जाएगा।
जून 2022 सत्र की परीक्षा के पंजीकरण 26 फरवरी से होंगे
इसके अलावा, आईसीएसआई (ICSI) ने सीएस एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम और सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए अगले सत्र की परीक्षा एक जून से 10 जून, 2022 तक आयोजित करने की घोषणा की है। जून सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। वहीं, जो उम्मीदवार जो दिसंबर 2021 में आयोजित संबंधित परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, वे 25 फरवरी को आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X