फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS December Exam 2025: ICSI Releases Date Sheet, Exams to Be Held in Single Shift

ICSI CS December Exam 2025: आईसीएसआई सीएस दिसंबर परीक्षा की तारीखें घोषित, एक पाली में होंगे एग्जाम

Thu, 12 Jun 2025 12:41 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 12 Jun 2025 12:41 PM IST
सार

ICSI CS December 2025: आईसीएसआई ने सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 22 से 29 दिसंबर 2025 तक एक पाली में आयोजित होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई तक खुले हैं।

विज्ञापन
ICSI CS December Exam 2025: ICSI Releases Date Sheet, Exams to Be Held in Single Shift
परीक्षा (प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

ICSI CS December 2025 Date Sheet: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) नेसीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह एग्जाम 22 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर 2025 तक एक पाली में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का टाइम टेबल आप आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

31 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दोनों परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होंगी। अगर आप केवल एक ग्रुप से परीक्षा देना चाहते हैं, तो 31 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दोनों ग्रुप के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 मई 2025 थी।

विज्ञापन

ICSI CS दिसंबर 2025 परीक्षा कार्यक्रम

तारीख व दिन एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस – 2022) प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस – 2022)
22 दिसंबर 2025 (सोमवार) विधिशास्त्र, व्याख्या और सामान्य कानून (ग्रुप-1) पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) – सिद्धांत और व्यवहार (ग्रुप-1)
23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) पूंजी बाजार और प्रतिभूति कानून (ग्रुप-2) स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट और कॉरपोरेट फाइनेंस (ग्रुप-2)
24 दिसंबर 2025 (बुधवार) कंपनी कानून और व्यवहार (ग्रुप-1) ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग और उपस्थिति (ग्रुप-1)
25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) कोई परीक्षा नहीं कोई परीक्षा नहीं
26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) आर्थिक, वाणिज्यिक और बौद्धिक संपदा कानून (ग्रुप-2) कॉरपोरेट पुनर्गठन, मूल्यांकन और दिवालियापन (ग्रुप-2)
27 दिसंबर 2025 (शनिवार) व्यवसाय की स्थापना, औद्योगिक एवं श्रम कानून (ग्रुप-1) अनुपालन प्रबंधन, ऑडिट और ड्यू डिलिजेंस (ग्रुप-1)
28 दिसंबर 2025 (रविवार) कर कानून और व्यवहार (ग्रुप-2) वैकल्पिक विषय 2 (ओपन बुक परीक्षा):
  • मध्यस्थता, सुलह और अनुबोधन
  • जीएसटी और कॉरपोरेट कर योजना
  • श्रम कानून और व्यवहार
  • बैंकिंग और बीमा – कानून और व्यवहार
  • दिवालियापन और ऋणशोधन – कानून और व्यवहार
29 दिसंबर 2025 (सोमवार) कॉरपोरेट लेखांकन और वित्तीय प्रबंधन (ग्रुप-1) वैकल्पिक विषय 1 (ओपन बुक परीक्षा):
  • CSR और सामाजिक गवर्नेंस
  • आंतरिक और फॉरेंसिक ऑडिट
  • बौद्धिक संपदा अधिकार – कानून और व्यवहार
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा – कानून और व्यवहार
  • उन्नत प्रत्यक्ष कर कानून और व्यवहार

जून परीक्षा और रिजल्ट अपडेट

गौरतलब है कि 8 जून 2025 को आईसीएसआई ने सीएस एग्जीक्यूटिव जून परीक्षा आयोजित की थी। इसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होते हैं। सफल अभ्यर्थी अब सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएस एग्जीक्यूटिव जून परीक्षा का रिजल्ट भी आईसीएसआई द्वारा घोषित किया जाएगा। इसकी तारीख 25 अगस्त 2025 दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स icsi.edu पर जाकर लॉगिन डिटेल्स डालकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

ICSI CS December 2025 Date Sheet Download Link

ICSI CS December 2025 Date Sheet: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ICSI की वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर “ICSI CS December 2025 Time Table” लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट PDF फॉर्म में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब इसे चेक करें और डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed