फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSE: Students who fail in two subjects will also be able to take compartment exam

ICSE: दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र भी दे पाएंगे कंपार्टमेंट परीक्षा

Mon, 30 Mar 2020 12:16 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
ICSE: Students who fail in two subjects will also be able to take compartment exam

ICSE : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड (ICSE) नें छात्रों को राहत देते हुए अपनी कंपार्टमेंट परीक्षा में बदलाव किए हैं। 2020 आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में अगर छात्र दो विषयों में भी फेल हो जाए तो भी छात्र को कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग ले सकता है। यह बदलाव 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं पर लागू होगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से आईसीएसई बोर्ड को परीक्षा बीच में रोकनी पड़ी इस वजह से बच्चों में ज्यादा तनाव ना हो, इसको ध्याम में रखते हुए कंपार्टमेंट परीक्षा में बदलाव किया गया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड ने 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा 2019 में एक विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा शुरू की थी। 2020 में एक विषय और जोड़ दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों को अंग्रेजी विषय में अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। वे छात्र इस परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे जो अंग्रेजी विषय में फेल होंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन रिजल्ट के बाद कर सकेंगे।
विज्ञापन


आईसीएससी बोर्ड में पिछले कुछ सालों में फेल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। पहले फेल होने वाले छात्रों का प्रतिशत पांच था जो पिछले पांच साल में बढ़कर इसकी संख्या 12 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एफ हसन ने कहा,' छात्रों का साल खराब ना हो इस लिए दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू की गयी है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed