{"_id":"61c9c5de0690ee529b786e26","slug":"icse-isc-term-1-2021-22-result-cisce-to-release-scorecard-soon-at-cisce-org","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE ISC Term 1 2021-22 Result: जल्द जारी हो सकते हैं आईसीएसई, आईएससी टर्म 1 के परिणाम, यहां मिलेगी डिटेल ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSE ISC Term 1 2021-22 Result: जल्द जारी हो सकते हैं आईसीएसई, आईएससी टर्म 1 के परिणाम, यहां मिलेगी डिटेल
Mon, 27 Dec 2021 07:25 PM IST
राहुल मानव
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: राहुल मानव
Updated Mon, 27 Dec 2021 07:25 PM IST
सार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की तरफ से द्वारा जल्द ही आईसीएसई ,आईएससी के टर्म 1 रिजल्ट 2021-22 जारी किए जाने की उम्मीद है। टर्म 1 परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 को आयोजित हुई थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर नतीजे देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICSE ISC Term 1 2021-22 Result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा जल्द ही भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र (आईसीएसई) , भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र (आईएससी) के टर्म 1 रिजल्ट 2021-22 जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर नतीजे देख सकते हैं। इन वेबसाइट परिणाम जारी किए जाएंगे। अब तक, परिणाम जारी करने की तिथि को अधिसूचित नहीं किया गया है। इसकी टर्म 1 परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपनी मार्कशीट की जांच कर सकेंगे। वहीं, इनकी सेमेस्टर-2 की परीक्षा पूरी होने के बाद ही उम्मीदवारों को योग्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। टर्म 1 की कंप्यूटर जनित मार्कशीट जारी होगी, जिसमें उम्मीदवारों द्वारा प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक शामिल होंगे। आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम जानने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कक्षा, इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
आईसीई टर्म 1 के लिए 22 नवंबर, 2021 को परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं आईसीएसई 10वीं कक्षा की टर्म 1 परीक्षा 29 नवंबर, 2021 को आयोजित हुई थी। पिछले तारीखों पर अगल नजर डालें तो बोर्ड द्वारा मार्च और अप्रैल 2022 के महीने में 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म 2 परीक्षा आयोजित की जा सकती है। छात्र सभी सूचनाओं को अच्छे से पढ़ने के बाद नतीजों को वेबसाइट पर देखें। साथ ही, छात्र लगातार नतीजों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए वेबसाइट में अपडेट लेते रहें।
विज्ञापन
ICSE, ISC Term 1 2021-22 Result को ऐसे देखें
- उम्मीदवारों सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर आईसीएसई, आईएससी टर्म 1 रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक लॉग इन पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आवश्यक जानकारियों को लिखें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उम्मीदवार रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- अब अपने मार्कशीट का प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X