{"_id":"60f13969270c562e7f17fb12","slug":"icse-isc-result-2021-cisce-likely-to-release-both-10th-12th-result-together-by-july-31-on-cisce-org","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईसीएसई आईएससी रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार
Fri, 16 Jul 2021 01:43 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:43 PM IST
सार
- काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISCE) आईसीएसई ( ICSE) दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। दसवीं और बारहवीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( CISCE) आईसीएसई ( ICSE) दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी करेगा। दसवीं और बारहवीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। सीआईएससीई ने 1 जून को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। बोर्ड का कहना था कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया जाएगा। जो विद्यार्थी अपने रिजल्ट से असंतुष्ट होंगे उनको फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र 10वीं परिणाम: मुंबई, नागपुर व पुणे के नौ स्कूलों में एक भी विद्यार्थी ने नहीं पास की परीक्षा
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईसीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि आपका दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट तभी खुलेगा जब रिजल्ट की घोषणा होगी।
कमेंट
कमेंट X