फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSE, ISC Exam 2021 know the New format of question paper and answer booklet here

ICSE, ISC Exam 2021: यहां जानें दसवीं और बारहवीं की टर्म -1 परीक्षा के प्रश्न पत्र का नया फॉर्मेट

Wed, 03 Nov 2021 02:21 PM IST
Subhash Kumar सुभाष कुमार
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:21 PM IST
सार

ICSE, ISC Exam 2021: प्रश्न पत्र में रफ कार्य के लिए भी अलग से पेज दिए जाएंगे। इसके अलावा गणित, भौतिकी, अकाउंट आदि की परीक्षा में जरूरी डायग्राम, कैलकुलेशन आदि के लिए भी पेज की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार इश बात का ध्यान रखें कि उन्हें रफ कार्य के लिए इसके अलग से कोई भी अन्य कॉपी नहीं दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
ICSE, ISC Exam 2021 know the New format of question paper and answer booklet here
ICSE, ISC Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने पिछले महीने 10वीं और 12वीं बोर्ड की टर्म -1 परीक्षाएं आयोजित करने की तारीखों का एलान किया था। यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईसीएसई, आईएससी टर्म-I परीक्षा 2021 में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक आईसीएसई सेमेस्टर-I की परीक्षाएं 29 नवंबर से शुरू होगी और 16 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। वहीं आईएससी सेमेस्टर-I की परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होगी और 20 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपने उत्तरों को केवल संस्थान की कॉपी में ही लिख पाएंगे। उन्हें इसे परीक्षा खत्म होने पर परीक्षा नियंत्रक के पास जमा करना होगा। प्रश्न पत्र में रफ कार्य के लिए भी अलग से पेज दिए जाएंगे। इसके अलावा गणित, भौतिकी, अकाउंट आदि की परीक्षा में जरूरी डायग्राम, कैलकुलेशन आदि के लिए भी पेज की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार इश बात का ध्यान रखें कि उन्हें रफ कार्य के लिए इसके अलग से कोई भी अन्य कॉपी नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार प्रश्न पत्र और आंसर बुकलेट पर दिए गए निर्देशों को यहां पढ़ सकते हैं।

1. उम्मीदवार अपना यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर लिखें। 
2. पूछे गए सवाल का दिए गए स्थान में उत्तर दें।
3. उत्तर को साफ-साफ और दिए गए स्थान के अंदर ही भरें, ओवर राईटिंग से बचें।  
4. एक प्रश्न में केवल एक ही स्थान पर उत्तर दें। 
5. रफ का कार्य केवल परीक्षा के दौरान दिए गए शीट पर ही करें, अलग से कोई भी शीट का इस्तेमाल करें। 
6. परीक्षा के अनुसार किसी भी प्रकार की मदद ले रहे परीक्षार्थी को परीक्षा से बहीष्कृत कर दिया जाएगा।  
7. प्रश्न पत्र और आंसरशीट को परीक्षा को हॉल से बाहर नहीं ले जाया जा सकता।
8. परीक्षार्थियों को अपना पेपर खत्म करने के बाद भी अपनी सीट पर बैठे रहना होगा। 
9. परीक्षा के अंत में अपने पेपर और आंसरशीट को परीक्षा नियंत्रक को सौंप दें।
10. उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र औक आंसरशीट को कभी भी खाली न छोड़े।
11. परीक्षा नियंत्रक परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र और आंसर शीट को जमा करने के बाद उन्हें परीक्षा के हॉल से निकलने की इजाजत देगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed