ICSE Board Exam 2021: बोर्ड स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगी सवालों का जवाब देने के लिए उत्तरपुस्तिकाएं, जानिए कैसे छात्र देंगे परीक्षा
ISCE के 10वीं और 12वीं के बोर्ड छात्रों की पहले चरण की परीक्षा 29 नवंबर 2021 से शुरू हो रही है। फर्स्ट सेमेस्टर की ये परीक्षाएं वैकल्पिक होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (ICSE) बोर्ड के 10वीं और 12वीं के बोर्ड स्टूडेंट्स की टर्म-1 की परीक्षाएं 29 नवंबर 2021 से शुरू होने जा रही हैं। छात्रों को बता दें कि इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके सवालों का जवाब छात्रों को उसी आन्सर बुकलेट में देना होगा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल एग्जामिनेशन (CISCE) ने इस वर्ष से पहली बार बोर्ड छात्र-छात्राओं के लिए दो सेमेस्टर में परीक्षा कराए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत की है। इसके फर्स्ट टर्म के एग्जाम 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं। इन बोर्ड स्टूडेंट्स को पहली दफा काउंसिल की ओर से किसी भी तरह की आन्सरशीट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को जो पेपर दिया जाएगा, उसी प्रश्नपत्र में उत्तर देने की व्यवस्था की गई है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इन आन्सर बुकलेट के प्रारूप को सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेज दिया गया है ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह कोई गड़बड़ी न हो पाए। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना चाहिए। इसके अलावा छात्र-छात्राएं इन बचे हुए दिनों में घर बैठे कंप्लीट रिवीजन कर अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए अभी Safalta School- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
क्यों शुरू की गई ये प्रक्रिया
कोरोना महामारी के कारण इस नई प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस नई कवायद का प्रयोग सफल रहता है तो आगामी सभी परीक्षाओं में इस पैटर्न को अपनाया जा सकता है। इस नई प्रक्रिया पद्धति के जरिए परीक्षा प्रणाली को सुगम बनाने व मूल्यांकन में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है।
बोर्ड की करें ऐसे तैयारी
अगर आप इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को मजबूत बनाने और रिवीजन के लिए सफलता पर चल रहीं फ्री क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X