फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAR AIEEA PG, AICE PhD 2025 Results out at exams.nta.ac.in/ICAR; Final Answer Keys also Released

ICAR AIEEA PG, AICE PhD Result: आईसीएआर पीजी और पीएचडी एंट्रेंस का परिणाम जारी, फाइनल आंसर-की भी प्रकाशित

Tue, 12 Aug 2025 09:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 09:19 PM IST
सार

ICAR AIEEA PG, AICE PhD Result 2025: एनटीए ने आईसीएआर पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही, एजेंसी ने अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी है।
 

विज्ञापन
ICAR AIEEA PG, AICE PhD 2025 Results out at exams.nta.ac.in/ICAR; Final Answer Keys also Released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ICAR AIEEA PG, AICE PhD 2025: एनटीए ने आईसीएआर पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही एनटीए ने प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR पर परिणाम देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पीजी और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षाएं 3 जुलाई को आयोजित हुई थीं और अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार हुआ है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर ऑनलाइन देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

इतने प्रश्न हटाए गए

एनटीए ने जानकारी दी कि ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन - पीजी 2025 की फाइनल आंसर की से 9 प्रश्न और ऑल इंडिया कम्पेटिटिव एग्जामिनेशन - पीएचडी 2025 की फाइनल की से 17 प्रश्न हटा दिए गए हैं। रिजल्ट केवल फाइनल आंसर के आधार पर तैयार किया गया है और अभ्यर्थियों को उसी के अनुसार अंक दिए गए हैं।

एजेंसी के अनुसार, AIEEA-PG 2025 के लिए कुल 27,384 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 25,338 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं AICE JRF/SRF (PhD) 2025 के लिए 11,116 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9,940 ने परीक्षा दी।

18 जुलाई को जारी हुआ

गौरतलब है कि एनटीए ने AIEEA-PG 2025 और AICE-PhD 2025 की आंसर की 18 जुलाई को जारी की थी। उम्मीदवारों को 20 जुलाई तक प्राविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिला था। ये परीक्षाएं 3 जुलाई 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed