फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI reduced the period of articleship before the final examination from three years to two years

ICAI: सीए बनने के लिए अब दो वर्ष की होगी आर्टिकलशिप, आईसीएआई ने अवधि को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया

Sun, 25 Jun 2023 05:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 05:48 AM IST
सार

नई योजना के तहत इंटरमीडिएट और फाइनल स्तर पर प्रत्येक विषय में 30 अंकों के लिए केस आधारित बहु विकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा। केस स्टडी पेपर के अनिवार्य पेपर के तहत छात्र के उच्च स्तरीय कौशल और पेशेवर क्षमता का आंकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
ICAI reduced the period of articleship before the final examination from three years to two years
ICAI - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईएसीएआई) ने  चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण की एक नई स्कीम तैयार की है। देशभर में यह स्कीम एक जुलाई से लागू होगी। इसके तहत फाइनल परीक्षा से पहले होने वाली आर्टिकलशिप की अवधि को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष कर दिया गया है।
विज्ञापन


नई स्कीम में पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी मॉड्यूल को शामिल किया गया है। अंतिम वर्ष की परीक्षा में अनिवार्य रूप से मल्टी डिसिप्लिनरी केस स्टडी पेपर को जोड़ा गया है। आईसीएआई अध्यक्ष अनिकेत सुनील तलाती के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने विभिन्न हितधारकों से मिले इनपुट पर विचार करने के बाद अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मानकों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के अनुरूप शिक्षा और प्रशिक्षण की नई योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य इच्छुक चार्टर्ड अकाउंटेंट को आवश्यक दक्षताओं से लैस करके वैश्विक पेशेवरों का निर्माण करना है।
विज्ञापन


नई योजना के तहत इंटरमीडिएट और फाइनल स्तर पर प्रत्येक विषय में 30 अंकों के लिए केस आधारित बहु विकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा। केस स्टडी पेपर के अनिवार्य पेपर के तहत छात्र के उच्च स्तरीय कौशल और पेशेवर क्षमता का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए के तीन स्तर फाउंडेशन कोर्स, इंटरमीडिएट व फाइनल कोर्स होते है। नई स्कीम के तहत फाउंडेशन कोर्स के लिए पंजीकरण दो अगस्त से शुरु होंगे। इंटरमीडिएट व फाइनल कोर्स के लिए पंजीकरण एक जुलाई से शुरु होंगे। नई स्कीम में पहली फाउंडेशन परीक्षा की शुरुआत जून 2024 में व इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षा मई 2024 में होगी। मौजूदा स्कीम की आखिरी फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2023 में और इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षा नवंबर 2023 में होगी।


स्थायी पंजीकरण प्रक्रिया में स्पष्टता नहीं, छात्र परेशान
विदेशी मेडिकल स्नातक छात्र (एफएमजी) स्थायी पंजीकरण प्रक्रिया में स्पष्टता के अभाव में परेशान हो रहे हैं।
 छात्रों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान भारत वापस लौटे छात्रों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के नोटिस से हजारों छात्रों को स्थायी पंजीकरण (पीआर) को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। इस बारे में फोर्डा के महासचिव सर्वेश पाण्डे ने बताया कि पहले से कोई नोटिस नहीं था कि एफएमजी छात्रों को दो साल का इंटर्नशिप करना है। बाद में जुलाई 2022 में इसे लेकर एक नोटिस निकाला, जबकि कोरोना महामारी के दौरान देश के निजी मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन क्लास कर रहे छात्राें को भी एक साल का इंटर्नशिप करना है। वहीं कई राज्यों में विदेश से पढ़कर आए छात्रों के लिए एक साल का इंटर्नशिप की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed