ICAI: आईसीएआई ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, CAIT के साथ मिलकर राष्ट्रीय अभियान भी शुरू करने की तैयारी
ICAI: आईसीएआई ने सबसे बड़ा करियर मार्गदर्शन पाठ आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और आईसीएआई एमएसएमई और व्यापारिक तंत्र को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) ने सबसे बड़ा करियर मार्गदर्शन पाठ आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मुंबई में आयोजित अकाउंटिंग और फाइनेंस में करियर तथा सुपर मेगा कॅरिअर काउंसलिंग प्रोग्राम ‘भविष्य की राह’ में 6,166 छात्रों के साथ यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया। कार्यक्रम में कुल 7,400 से अधिक छात्र, शिक्षक, प्रधानाचार्य और अन्य लोग शामिल हुए।
आईसीएआई के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि एक ही सत्र में इतने छात्रों तक पहुंचने से उन्हें सही करियर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य छठी से स्नातक तक के छात्रों को ह्यूमैनिटीज, साइंस, कॉमर्स और बदलती अर्थव्यवस्था से जुड़े उभरते विषयों पर सटीक कॅरिअर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।
आईसीएआई-कैट का राष्ट्रीय अभियान होगा शुरू
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) और कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एमएसएमई और व्यापारिक तंत्र को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू करेंगे। दोनों संस्थाएं जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर कर देशभर के व्यापारियों व छोटे व्यवसायों में अनुपालन, वित्तीय अनुशासन और कौशल विकास पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी।
कैट की नेशनल ट्रेड लीडर्स कॉन्फ्रेंस में आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरनजोत सिंह नंदा ने कहा कि यह साझेदारी एमएसएमई की वित्तीय व परिचालन क्षमता को नई दिशा देगी।
चांदनी चौक के सांसद व कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में अनुपालन व्यापार की विश्वसनीयता और स्थिरता का आधार है।
कमेंट
कमेंट X