फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI declared Foundation, Intermediate enrolment cut-off date for September, January exams

ICAI: साल में तीन बार होगी सीए परीक्षा, संस्थान ने जारी की गाइडलाइन; जानें पंजीकरण करने की अंतिम तिथि

Thu, 25 Apr 2024 02:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 02:10 PM IST
सार

ICAI: आईसीएआई ने सितंबर 2024 और जनवरी 2025 सीए परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अंतिम तारीख की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार नई निति से संबंधित विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
ICAI declared Foundation, Intermediate enrolment cut-off date for September, January exams
ICAI CA, आईसीएआई सीए - फोटो : Amar ujala

विस्तार

ICAI: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ स्टडीज ने सितंबर 2024 और जनवरी 2025 सीए परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए समयसीमा की घोषणा की है। यह घोषणा इसलिए की गई क्योंकि संस्थान ने ICAI CA परीक्षा साल में तीन बार मई-जून, सितंबर और जनवरी के महीनों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

इसलिए लिया गया फैसला

पिछले साल तक, तीनों पाठ्यक्रमों के लिए सीए परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती थी। हालांकि, अब संस्थान केवल CA फाइनल पाठ्यक्रम परीक्षा के लिए मौजूदा नीति का पालन करेगा, जो साल में दो बार मई और नवंबर में आयोजित की जाएगी।

नई नीति के अनुसार, जिन छात्रों ने परीक्षा माह के पहले दिन या उससे पहले न्यूनतम चार महीने की अवधि के लिए आईसीएआई के अध्ययन बोर्ड के साथ पंजीकरण कराया है और विनियमन 25एफ में निर्दिष्ट शर्तों को पूरा करते हैं, वे सीए में फाउंडेशन परीक्षा उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

पात्रता मानदंड के अनुसार, सितंबर 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सीए फाउंडेशन पाठ्यक्रम पंजीकरण की अंतिम तिथि 01 मई है। जनवरी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सीए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण भी 01 मई है।

नोटिस में कहा गया है, "यह ध्यान दिया जा सकता है कि जिन छात्रों ने 1 जनवरी 2024 तक फाउंडेशन रूट या डायरेक्ट एंट्री रूट के माध्यम से इंटरमीडिएट कोर्स में पंजीकरण कराया है, वे सितंबर 2024 इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।" उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।

13 अक्तूबर, 2020 को, अधिकारियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट विनियम 1988 के विनियम 25ई, 25एफ और 28एफ में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिसके बाद से अब उम्मीदवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फाउंडेशन पाठ्यक्रम में अनंतिम रूप से पंजीकरण करने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed