फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA May June Exam 2023 CA Foundation, CA Intermediate, CA Final 2023 Exam Schedule Out on icai.org

ICAI CA Exam 2023: मई-जून सत्र 2023 के लिए सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा कार्यक्रम घोषित

Tue, 10 Jan 2023 07:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 07:10 PM IST
सार

ICAI CA May June Exam 2023 Dates Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए मई 2023 और जून 2023 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। आईसीएआई ने परीक्षा केंद्र स्थान की सूची भी जारी कर दी है

विज्ञापन
ICAI CA May June Exam 2023 CA Foundation, CA Intermediate, CA Final 2023 Exam Schedule Out on icai.org
ICAI CA Exam Schedule - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA May June Exam 2023 Dates Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए मई 2023 और जून 2023 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। आईसीएआई ने परीक्षा केंद्र स्थान की सूची भी जारी कर दी है। उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org से आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

आईसीएआई की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि आईसीएआई को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मई/ जून सत्र 2023 की परीक्षाओं के लिए सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल की परीक्षाओं के संबंध में सभी उम्मीदवारों को स्वयं सेवा पोर्टल यानी एसएसपी eservices.icai.org पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अपेक्षित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान भी करना होगा। 
विज्ञापन

ICAI CA Exam 2023 यह है परीक्षा कार्यक्रम

फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून, 2023 को शुरू होगी। इंटर परीक्षा दो समूहों में आयोजित की जाएगी। समूह-1 की परीक्षा 03 मई, 06 मई, 08 मई और 10 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी और समूह-2 की परीक्षाएं 12 मई, 14 मई, 16 मई और 18 मई, 2023 को आयोजित होगी। फाइनल कोर्स समूह-1 की परीक्षा 02 मई, 04 मई, 07 मई और 09 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी और समूह-2 की परीक्षाएं 11 मई, 13 मई, 15 मई और 17 मई, 2023 को आयोजित की जाएंगी।

 

ICAI CA मई एवं जून परीक्षा 2023 के लिए आवेदन तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म जमा करने की शुरुआत : 03 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन परीक्षा जमा करने की अंतिम तिथि : 24 फरवरी, 2023
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा जमा करने की अंतिम तिथि : 03 मार्च, 2023

 

विज्ञापन

ICAI CA मई 2023 का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद होम पेज के अनाउंसमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मई-जून 2023 सीए परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा - (10-01-2023) पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब स्क्रीन पर नोटिस दिखाई देगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और परीक्षा तिथियों और अन्य विवरणों की जांच करें।
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
                                                                                                                                     
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed