{"_id":"5fe4313a8ebc3e3b6d3f8a5c","slug":"icai-ca-january-2021-application-change-exam-centre-by-december-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA 2021: अभ्यर्थियों के पास 26 दिसंबर तक परीक्षा केंद्र बदलने का एक और मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA 2021: अभ्यर्थियों के पास 26 दिसंबर तक परीक्षा केंद्र बदलने का एक और मौका
Thu, 24 Dec 2020 11:42 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICAI CA 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए ( ICAI CA) जनवरी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने का एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी 26 दिसंबर तक अपनी पसंद के परीक्षा केंद्रों को चुन सकते हैं। अभ्यर्थी 26 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org के जरिए अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र ऑनलाइन बदल सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-HTET 2020: एडमिट कार्ड जारी, दो और तीन जनवरी को है परीक्षा
विज्ञापन
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जनवरी-फरवरी 2021 परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र का शहर बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को ये सुविधा 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2020 तक दी गई है। बता दें कि आईसीएआई सीए सेकेंड साइकल की परीक्षाएं 21 जनवरी 2021 से शुरू हो रही हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी 21 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 तक हुई परीक्षा नहीं दे पाए थे, वे जनवरी- फरवरी 2021 की परीक्षाओं में बैठ सकते हैं और इसके लिए अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र भी बदल सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: जून में होंगी दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
ICAI CA साइकल 2 जनवरी 2021 परीक्षा के लिए ऐसे बदले परीक्षा केंद्र
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org है।
-यहां आपको होम पेज पर ही परीक्षा केंद्र का शहर बदलने का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आप लॉग इन के जरिए अपना विवरण डाल सकते हैं।
-इसके बाद आप लॉग इन हो जाएंगे और अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र बदल पाएंगे।
कमेंट
कमेंट X