{"_id":"5fe3362f7bb6876d3238a316","slug":"class-10-12-board-exams-to-be-held-in-june-bengal-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: जून में होंगी दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: जून में होंगी दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Thu, 24 Dec 2020 11:04 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बुधवार को कहा कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं एक के बाद एक जून में होंगी। उन्होंने कहा कि पहले दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होगी और उसके बाद बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। बता दें कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर हर साल फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-MPBSE: मध्य प्रदेश बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं परीक्षा पैटर्न में किया ये बड़ा बदलाव
विज्ञापन
हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने साफ तौर पर कहा है कि फरवरी 2021 तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं करना संभव नहीं है। उनका कहना था कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर अगले साल फरवरी के बाद विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया दसवीं और बारहवीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का कहना है कि हमने पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन और वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की सिफारिशों को मानते हुए तारीखों को स्वीकार कर लिया है। माध्यमिक परिषद और एचएसई काउंसिल ने सरकार के सामने जून में बोर्ड परीक्षाओं को कराने का प्रस्ताव रखा था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही बोर्ड परीक्षाएं के शेड्यूल को जारी किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X