फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Inter, Final May 2023 Exams Begins Know the date schedule of CA question paper

ICAI CA Exam: आईसीएआई सीए परीक्षा का आगाज, 18 मई तक चलेंगे ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पेपर

Wed, 03 May 2023 08:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 08:04 PM IST
सार

ICAI CA Exam MAY 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा बुधवार, तीन मई से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
ICAI CA Inter, Final May 2023 Exams Begins Know the date schedule of CA question paper
ICAI CA Exam MAY 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA Exam MAY 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा बुधवार, तीन मई से शुरू कर दी गई है। परीक्षा के तहत ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पेपर 18 मई तक चलेंगे। इसके बाद आईसीएआई सीए फाइनल और इंटर मीडिएट मई 2023 परीक्षा के प्रश्न पत्रों पर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करना शुरू कर देगा।  

विज्ञापन

उम्मीदवार 23 मई 2023 तक अवलोकन कर सकेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए आईसीएआई सीए इंटर की परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 14, 16 और 18 मई, 2023 को होगी।  ग्रुप 1 के लिए फाइनल मई 2023 की परीक्षा 2, 4, 7 और 9 मई को और ग्रुप 2 की 11, 13, 15 और 17 मई, 2023 को होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि कृपया ध्यान दें कि छात्रों के केवल उन्हीं अवलोकनों पर विचार किया जाएगा जो अपना निम्नलिखित विवरण छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान सफलता पूर्वक करते हैं। 
 

विज्ञापन

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे आपत्तियां, यदि कोई हो, तो ई-मेल examfeedback@icai.in पर या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से- अपर सचिव (परीक्षा), इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई भवन, इंद्रप्रस्थ मार्ग, नई दिल्ली-110002 को भेज सकते हैं। फाउंडेशन परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 तक है। हालांकि, फाइनल और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2023 है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed