ICAI CA 2023 Admit Card Out: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ICAI CA Foundation Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जून 2023 की परीक्षा के लिए सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जून 2023 की परीक्षा के लिए सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आईसीएआई सीए फाउंडेशन जून सत्र के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 24 से 30 जून तक किया जाएगा। सीए फाउंडेशन मॉक टेस्ट सीरीज आधिकारिक वेबसाइट- icai.org पर अपलोड की गई थी। उम्मीदवारों के पास हिंदी या अंग्रेजी में उत्तर लिखने का विकल्प है।
परीक्षा शेड्यूल
अकाउंटिंग और बिजनेस लॉ के सिद्धांतों और अभ्यास की परीक्षा 24 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि बिजनेस कॉरस्पोंडेंस और रिपोर्टिंग का पेपर 26 जून को होगा। पेपर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगे।
बिजनेस मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग एंड स्टैटिस्टिक्स एंड बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एंड कमर्शियल नॉलेज के पेपर क्रमश: 28 जून और 30 जून को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- icai.org पर जाएं।
-
होमपेज पर, “फाउंडेशन परीक्षा जून 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगइन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
अब 'लॉगइन' पर क्लिक करें।
-
आईसीएआई सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X