{"_id":"676ce07f0a719be20d092684","slug":"icai-ca-final-november-result-declared-today-download-link-here-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Final November Result: जारी होने जा रहे सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के नतीजे; किसी भी समय हो सकती है घोषणा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Final November Result: जारी होने जा रहे सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के नतीजे; किसी भी समय हो सकती है घोषणा
Thu, 26 Dec 2024 02:40 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:40 PM IST
सार
ICAI CA Final November Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज शाम तक सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के नतीजे जारी कर देगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए हुए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI CA Final November Result
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Final November Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज (26 दिसंबर 2024) शाम तक सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी कर देगा। आईसीएआई के अधिकारी धीरज खंडेलवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि सीए फाइनल परीक्षा (ICAI CA Final November Result) के नतीजे 26 दिसंबर की देर शाम तक आने की उम्मीद है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (देर शाम) को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।"
इसमें कहा गया है, "यह ध्यान दिया जा सकता है कि उपर्युक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।"
विज्ञापन
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (देर शाम) को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।"
विज्ञापन
CA final Result Announcement by ICAI .. ie on 26th Dec by late evening pic.twitter.com/Vrf8Ckap5x
विज्ञापन विज्ञापन— DHIRAJ KHANDELWAL (@kdhiraj123) December 20, 2024
इसमें कहा गया है, "यह ध्यान दिया जा सकता है कि उपर्युक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।"
3 से 14 नवंबर के बीच हुई परीक्षा
सीए फाइनल परीक्षाएं 3 से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप I की परीक्षाएं 3, 5 और 7 नवंबर 2024 को हुई और ग्रुप II की परीक्षाएं 9, 11 और 14 नवंबर 2024 को आयोजित हुई। नतीजों के साथ ही ICAI ने आधिकारिक पोर्टल पर CA फाइनल टॉपर्स के नाम और अंकों की भी घोषणा करेगा।परीक्षा पास करने के लिए चाहिए इतने अंक
सीए फाइनल परीक्षा नवंबर 2024 को पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। सीए फाइनल 2024 परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।मई में 19.88% छात्र पास
मई 2024 में सीए फाइनल की ग्रुप 1 परीक्षा में कुल 27.35% उम्मीदवारों पास हुए थे। वहीं, ग्रुप 2 में 36.35% उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी। दोनों ग्रुप में सिर्फ 19.88% छात्र पास हुए।ICAI CA January 2025: आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2025
आईसीएआई सीए जनवरी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। छात्रों के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-I का आयोजन 18 नवंबर, 2024 को शुरू हुआ था और मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-II का आयोजन 9 दिसंबर, 2024 को किया गया था। आईसीएआई सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12,14,16 और 18 जनवरी, 2025 को आयोजित होगी। आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा 11,13 और 15 जनवरी, 2025 को आयोजित होगी। आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 परीक्षा 17,19 और 21 जनवरी, 2025 को आयोजित होगी।इन आसान तरीके से चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icai.nic.in/caresult) पर जाएं।
- अब "अंतिम" टैब पर क्लिक करें ।
- निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- संकेतानुसार सत्यापन कैप्चा पूरा करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X