ICAI CA: स्थगित हुई सीए फाइनल-इंटर परीक्षा की नई तिथियां जारी, 16 से 24 मई के बीच होगा आयोजन, देखें नोटिस
ICAI CA Final, Inter Exam 2025 Date: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 16 से 24 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Final, Inter 2025 Revised Schedule: देश की सुरक्षा स्थिति को मद्देनजर रखते हुए आईसीएआई ने 9 से 14 मई के बीच निर्धारित सीए फाइनल और इंटरमीडिएट को स्थगित कर दिया था। संस्थान ने अब उक्त परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की हैं। ताजा नोटिस के अनुसार, सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 16 से 24 मई, 2025 के बीच किया जाएगा।
नोटिस में लिखा है, "यह घोषणा की जाती है कि देश में सुरक्षा स्थितियों में अनुकूल घटनाक्रमों को देखते हुए; अब यह निर्णय लिया गया है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और आईएनटीटी-एटी (पीक्यूसी) परीक्षाएं जो पहले 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक निर्धारित थीं, अब नीचे दिए गए विवरण के अनुसार 16 मई 2025 से 24 मई 2025 तक आयोजित की जाएंगी।"
परीक्षा केंद्र और समय में कोई बदलाव नहीं
आईसीएआई ने कहा बताया है कि परीक्षा के समय और केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया है। परीक्षा पूर्व में निर्धारित केंद्रों और समय (दोपहर 2 बजे शाम 5 और 6 बजे तक) पर होगी।
CA Foundation May 2025: अपने निर्धारित समय पर होगी सीए फाउंडेशन-मई परीक्षा
आईसीएआई ने नोटिस में यह भी कहा है कि मई सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई को होनी निर्धारित है।
IMPORTANT ANNOUNCEMENT - Revised Schedule of ICAI Chartered Accountants Final, Intermediate & INTT-AT (PQC) Examinations, May 2025
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) May 10, 2025
For detailshttps://t.co/a5hI3J1PMJ pic.twitter.com/8ARYP85z4T
ICAI CA 2025 Exam Dates: परीक्षा का नया कार्यक्रम
| परीक्षा | पहले सूचित परीक्षा तिथि | पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
| फाइनल परीक्षा (ग्रुप II) पेपर - 5, अप्रत्यक्ष कर कानून / अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (INTT - AT), पेपर - 1, अंतर्राष्ट्रीय कर - ट्रांसफर प्राइसिंग* | 10 मई 2025 (शनिवार) | 16 मई 2025 (शुक्रवार) |
| फाइनल परीक्षा (ग्रुप II) पेपर - 6, एकीकृत व्यापार समाधान / अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (INTT - AT), पेपर - 2, अंतर्राष्ट्रीय कर - प्रैक्टिस* | 13 मई 2025 (मंगलवार) | 18 मई 2025 (रविवार) |
| इंटरमीडिएट परीक्षा (ग्रुप II) पेपर - 4, लागत और प्रबंधन लेखांकन | 9 मई 2025 (शुक्रवार) | 20 मई 2025 (मंगलवार) |
| इंटरमीडिएट परीक्षा (ग्रुप II) पेपर - 5, लेखा परीक्षा और नैतिकताएँ | 11 मई 2025 (रविवार) | 22 मई 2025 (गुरुवार) |
| इंटरमीडिएट परीक्षा (ग्रुप II) पेपर - 6, वित्तीय प्रबंधन और रणनीतिक प्रबंधन | 14 मई 2025 (बुधवार) | 24 मई 2025 (शनिवार) |
कमेंट
कमेंट X