आईसीएआई सीएस 2021: दिसंबर सत्र के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, 16 अगस्त तक करें अप्लाई
आईसीएआई सीएस परीक्षा 2021 के लिए 16 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा आईसीएआई सीएस परीक्षा 2021 के दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर 16 अगस्त, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Important Announcement regarding Extension of time period for admission in Foundation Course for appearing in ICAI Chartered Accountancy Foundation Examination to be held in December 2021.
विज्ञापन
Detailshttps://t.co/sDIwOTfshu pic.twitter.com/9Ox3nkS9wf — Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) August 7, 2021
कोरोना की वजह से लिया यह निर्णय
बता दें कि आईसीएआई ने देश में मौजूदा कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए शनिवार को आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर फाउंडेशन कोर्स में दाखिले के लिए दिसंबर 2021 में होने वाली फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने के लिए समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। ताकि अभ्यर्थी को किसी भी कठनाईयों का सामना न करना पड़े।
आईसीएआई सीए परीक्षा 2021 तिथि
| परीक्षा | तिथि |
| आईसीएआई सीए दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि | 16 अगस्त, 2021 |
आईसीएआई सीएस द्वारा जारी अपने आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि जिन छात्रों को अपनी परीक्षा की मार्कशीट अतिरिक्त सचिव, परीक्षा विभाग, 2021 को भेजनी है, वे 10 सितंबर, 2021 तक ऐसा कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए परीक्षा 2021: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
पोर्टल सीए पर क्लिक करें।
-
परीक्षा के लिए पंजीकरण करने हेतु अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा।
-
इसके बाद आवेदन पत्र का भुगतान कीजिए।
-
भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास रख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X