फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Exam 2020: open window to change exam center know more details

ICAI CA Exam 2020: बदल सकेंगे अपना परीक्षा केंद्र, इस दिन सक्रिय होगा लिंक

Fri, 29 May 2020 04:58 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 29 May 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
ICAI CA Exam 2020: open window to change exam center know more details

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, ICAI ने CA परीक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव करने के लिए करेक्शन विंडो खोलने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन करेक्शन विंडो 7 जून को सुबह 11 बजे से खुलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं। आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org है। ध्यान दें कि ये विंडो केवल 9 जून, 2020 तक खुलेंगी। उसके बाद लिंक विंडो बंद हो जाएगी।

विज्ञापन

 



आईसीएआई 29 जुलाई से 16 अगस्त, 2020 तक  सीए परीक्षा 2020 आयोजित करेगा।  इससे पहले, मई की परीक्षा जून और जुलाई 2020 में आयोजित होने वाली थी, जिसे फिर से स्थगित कर दिया गया है। फाउंडेशन कोर्स न्यू स्कीम की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी।
इंटरमीडिएट (आईपीसी कोर्स) एग्जामिनेशन ओल्ड स्कीम ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2, 4 व 6 अगस्त, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10 व 13 अगस्त को आयोजित होंगी। इसी तरह से आईपीसी (न्यू स्कीम) की ग्रुप-1 की परीक्षाएं 30 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त व 6 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8, 10, 13 व 16 अगस्त को होंगी। फाइनल कोर्स (ओल्ड स्कीम व न्यू स्कीम) ग्रुप-1 की परीक्षाएं 29 जुलाई, 31 जुलाई, 3 व 5 अगस्त को, जबकि ग्रुप-2 की परीक्षाएं 7, 9, 11 व 14 अगस्त को होंगी। वहीं इंटरनेशनल ट्रेड लॉ एंड वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन पार्ट-1 के ग्रुप-ए की परीक्षाएं 30 जुलाई व 2 अगस्त को जबकि ग्रुप-बी की परीक्षाएं 4 व 6 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed