IBPS SO Mains Result: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
IBPS SO Mains Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (CRP SPL-XII) मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS SO Mains Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (CRP SPL-XII) मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS SO मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 29 जनवरी, 2023 को किया गया था। आईबीपीएस एसओ भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 710 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 44 रिक्तियां आईटी के पद के लिए हैं।
इनमें अधिकारी (स्केल- 1), कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल 1) के लिए 516, राजभाषा अधिकारी (स्केल 1) के लिए 25, विधि अधिकारी (स्केल 1) के लिए 10, मानव संसाधन / कार्मिक अधिकारी (स्केल 1) के लिए 15, और विपणन के लिए 100 अधिकारी (स्केल 1) आदि पद शामिल हैं। आईबीपीएस की ओर से उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का दौर आदि में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in यहां देखें।
IBPS SO Mains Result 2023 डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होम पेज पर CRP-SPL-XII रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
-
स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक वेबसाइट पर सक्रिय हो चुका है।
कमेंट
कमेंट X