IBPS RRB Mains 2023: ग्रुप बी ऑफिसर असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, सिर्फ इतने समय तक कर पाएंगे डाउनलोड
IBPS RRB OA Mains 2023: आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS RRB Office Assistant Mains 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग सेलेक्शन ने आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन विवरण; जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
सिर्फ इस तारीख तक कर सकते हैं डाउनलोड
उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन विवरण; जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे 22 सितंबर, 2023 तक कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा गाइडलाइन
- परीक्षा केंद्र पर आईबीपीएस आरआरबी मुख्य प्रवेश पत्र 2023 ले जाना अनिवार्य है।
- यदि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
- परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- आईबीपीएस की वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "Online Main Exam Call Letter for CRP-RRBs-XII-Office Assistants (Multipurpose)."
- अगले चरण में, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- फिर आपको एक पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा जहां आपको 'कॉल लेटर डाउनलोड करें' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आईबीपीएस आरआरबी मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और संरक्षित कर लें।
कमेंट
कमेंट X