फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS PO 2023 Important notice on exam centre change issued

जरूरी सूचना: IBPS ने दी पीओ भर्ती परीक्षा केंद्र में परिवर्तन करने की अनुमति, ये उम्मीदवार कर सकते हैं बदलाव

Sun, 17 Sep 2023 11:44 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 11:44 AM IST
सार

जरूरी सूचना: IBPS ने दी पीओ भर्ती परीक्षा केंद्र में परिवर्तन करने की अनुमति, ये उम्मीदवार कर सकते हैं बदलाव
 

विज्ञापन
IBPS PO 2023 Important notice on exam centre change issued
आईबीपीएस पीओ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

IBPS PO 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने शनिवार को एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा (IBOS PO 2023) के लिए इम्फाल, मणिपुर को केंद्र के रूप में चुना था, वे अगर इसे बदलना चाहें तो बदल सकते हैं। IBPS ने इम्फाल (मणिपुर) को केन्द्र चुनने वाले उम्मीदवारों को इसमें बदलाव करने की अनुमति दी है। इस विषय पर संस्थान ने एक अधिसूचना भी जारी की है।

विज्ञापन

इसलिए लिया गया यह निर्णय

संस्थान ने एक हालिया अधिसूचना के माध्यम से  इस बारे में सूचित कर कहा है कि मणिपुर में फिलहाल हालात सही नहीं हैं, राज्य में स्थिति की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए जिन भी उम्मीदवारों ने ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुना है, उन्हें ‘केंद्र परिवर्तन’ का विकल्प प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से दें परीक्षा

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने कहा कि इम्फाल को केन्द्र से बदलकर वे सभी उम्मीदवार मेघालय में शिलांग, मिजोरम में आइजवाल, असम में गुवाहाटी और जोरहाट, नागालैंड में कोहिमा, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और एनसीआर में फरीदाबाद और गुड़गांव केन्द्रों से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

21 सितंबर तक करें बदलाव

एग्जाम सेंटर बदलने का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार जाकर अपने परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। केन्द्र बदलने के लिए खुली यह विंडो 21 सितंबर को बंद हो जाएगी। आईबीपीएस ने कहा कि पहले उल्लिखित परीक्षा के अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed