फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IAS Isn’t the Only Goal, A Backup Plan is a Smart Choice in the Journey of Life

IAS: आईएएस ही सब कुछ नहीं, जीवन की योजना में प्लान-बी भी एक समझदारी भरा विकल्प है

Wed, 23 Apr 2025 03:04 PM IST
शाहीन परवीन नंदितेश निलय स्पीकर, लेखक एवं एथिक्स प्रशिक्षक
नंदितेश निलय स्पीकर, लेखक एवं एथिक्स प्रशिक्षक Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 23 Apr 2025 03:04 PM IST
सार

IAS: आईएएस के नतीजे केवल उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, जो सफल रहे, बल्कि उनके लिए भी इनका अलग अर्थ हो सकता है, जो कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन
IAS Isn’t the Only Goal, A Backup Plan is a Smart Choice in the Journey of Life
परीक्षा (प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

IAS: विख्यात जर्मन चांसलर बिस्मार्क के बारे में कहा जाता है कि वह पांच गेंदों को एक साथ हवा में उछाल कर करतब दिखाता था, जिसमें दो गेंदे हमेशा हवा में रहती थीं। यही रणनीति उन्होंने अपने जीवन में भी अपनाई। वह जानते थे कि किसी एक रणनीति पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता घातक हो सकती है। खासकर युद्ध के समय में हर वक्त एक प्लान-बी तैयार होना बेहद जरूरी होता है। कई बार तो वह प्लान-सी भी तैयार रखते थे। आखिर हम अपनी जिंदगी में प्लान-बी तैयार क्यों नहीं रखते?

विज्ञापन

खुद से पूछिए

आईएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले हर विद्यार्थी को खुद से पूछना चाहिए कि वह आईएएस क्यों बनना चाहता है? अगर उसका जवाब सत्ता, प्रतिष्ठा और लोकप्रियता पाना है, तो फिर उसके लिए कोई प्लान-बी नहीं हो सकता।

विज्ञापन

प्लान-बी काम कब करेगा

अगर आपका उद्देश्य समाज की सेवा करना ही है, तो फिर वह तो आप किसी अन्य तरह से भी कर सकते हैं। राज्य प्रशासनिक सेवाएं भी होती हैं, और भी कई अन्य तरह की नौकरियां होती हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। यह उन लोगों के लिए ज्यादा अहम बात है, जिनका यह अंतिम प्रयास था। अगर आपकी सोच ऐसी होगी, तभी प्लान-बी आपके लिए फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिंदगी अभी बाकी है

एक बात हमेशा ध्यान रखें कि आईएएस या कोई भी प्रतियोगी परीक्षा, जीवन का लक्ष्य नहीं हो सकती। यह बड़ी सामान्य भूल है, जो विद्यार्थी अक्सर करते हैं। अगर आप आईएएस की परीक्षा में कामयाब नहीं भी हो सके हैं, तो चीजों को व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है। निराश होने की तो कतई जरूरत नहीं है। अगर आप जिंदगी को किसी एक परीक्षा से बड़ा मानते हैं, तभी प्लान-बी का असल फायदा उठा सकेंगे।

चारों ओर देखिए तो

अगर हम सभी के नायक सुभाष चंद्र बोस ने आईएएस (तत्कालीन आईसीएस) को इतना महत्वपूर्ण माना होता, तो क्या वह देश के लिए लड़ाई लड़ पाते? अपने चारों ओर देखिए, तो आपको ऐसे कई आईएएस अधिकारी मिलेंगे, जो नौकरी छोड़कर कुछ और कर रहे हैं। करने को बहुत कुछ है, लेकिन खुद को एक उद्देश्य से बांध कर रखेंगे, तो परेशानी तो होगी ही।

थोड़ी निराशा स्वाभाविक है

इतनी तैयारी के बाद एकदम से असफलता हाथ लगे, तो थोड़ी निराशा हो सकती है। खुद को एक दम से आगे की लड़ाई के लिए तैयार करना आसान नहीं होता, लेकिन यही समय है, जब आपको खुद को बिखरने नहीं देना है। सोचिए, खुद पर भरोसा कीजिए और जिंदगी में और ज्यादा मेहनत करने की ठानिए। प्लान-बी नहीं बनाया है, तो अब बना लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed