Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IAF Signs MoU with Central Sanskrit University to Offer Yoga Education to Agniveervayu

समझौता: अग्निवीरवायु के लिए वायुसेना की नई पहल, अब योग की पढ़ाई और प्रमाणपत्र का भी मिलेगा मौका

Thu, 19 Nov 2026 04:53 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 04:53 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने अग्निवीरवायु के लिए योग में व्यवस्थित शिक्षा और प्रमाणन के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर समझौता किया है। इसके लिए दोनों संस्थानों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
 

विज्ञापन
IAF Signs MoU with Central Sanskrit University to Offer Yoga Education to Agniveervayu
IAF Signs MoU with Central Sanskrit University - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारतीय वायुसेना (IAF) और दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) ने अग्निवीरवायु के लिए योग से जुड़ी शिक्षा और प्रमाणपत्र हासिल करने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाथ मिलाया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस सहयोग के तहत अग्निवीरवायु को योग में व्यवस्थित अध्ययन और प्रमाणन की सुविधा मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य उनके कौशल को बढ़ाना और उच्च शिक्षा के अवसरों तक उनकी पहुंच आसान बनाना है।

विज्ञापन

कहां और किन अधिकारियों ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर?

इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर नई दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में हस्ताक्षर किए गए। समारोह की अध्यक्षता एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल ने की। समझौते पर भारतीय वायुसेना की ओर से असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति ने हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन

वायुसेना के लिए क्यों अहम है यह समझौता?

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सहयोग भारतीय वायुसेना की क्षमता निर्माण, कौशल विकास और अग्निवीरवायु के लिए व्यापक शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के जरिए वायुसेना उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाकर अग्निवीरवायु के लिए सीखने और प्रमाणन के नए अवसर विकसित करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed