फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Human Resource Development Minister Ramesh Pokhriyal Nishank said these 10 important things

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों से कहीं ये 10 महत्वपूर्ण बातें

Tue, 05 May 2020 01:32 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 05 May 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Human Resource Development Minister Ramesh Pokhriyal Nishank said these 10 important things
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (निशंक) - फोटो : एएनआई
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक छात्रों से आज दोपहर 12 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से जुड़े। उन्होंने न केवल नीट परीक्षा और जेईई परीक्षा की तिथि की घोषणा की बल्कि छात्रों के अनेक सवालों के जवाब भी दिए। बता दें कि इस बार  JEE मेन परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित होगी। जबकि NEET परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की ये महत्वपूर्ण बातें-
  • सीबीएसई परीक्षा तिथियों पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।
  • रमेश पोखरियाल ने दीक्षा पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षा और विभिन्न भाषाओं का संगम है यह पोर्टल। इसमें इंटरैक्टिव पाठ्यक्रम है। खासकर लॉकडाउन के तहत छात्रों को ई-सामग्री का उपयोग करना चाहिए। 
  • विज्ञापन
  • जब एक छात्र ने पूछा कि कॉलेज कब खुलेंगे तब मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि यूजीसी कैलेंडर में एक जुलाई से कॉलेज की परीक्षा आयोजित करने और अगस्त में नया सत्र शुरू करने का सुझाव दिया है। बता दें जब कॉलेज स्तर की परीक्षा 1 जुलाई से आयोजित की जाएगी तो जुलाई-अंत तक परिणाम घोषित करने का प्रयास किया जाएगा ताकि सत्र अगस्त से शुरू हो सके। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि कोविद -19 के कारण शैक्षणिक कार्यक्रम देर से शुरू होगा इसलिए राज्य बोर्ड को शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए पाठ्यक्रम को कम करने के लिए कहा है।
  • निशंक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए हम समझते हैं कि नेटवर्क कनेक्टिविटी के मुद्दे पैदा हो सकते हैं। ऐसे में हम उन तक पहुंचने के प्रयास कर रहे हैं। हम SWAYAM पोर्टल और SWYAM प्रभा दोनों पर स्कूल और कॉलेज पाठ्यक्रम जोड़ रहे हैं। इसमें स्कूल स्तर की सामग्री एनसीईआरटी से लेकर कॉलेज स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं।
  • जब एक छात्र ने शिकायत की कि NCERT की किताबें खोजने पर नहीं मिलती हैं तो निशंक ने कहा कि वह अपने अधिकारियों से इस मामले पर जांच करने के लिए कहेंगे। इसके अलावा कहा कि उन्होंने एनसीईआरटी और सीबीएसई के निदेशकों से बात की है कि किसी भी छात्र को किताबों की कमी न हो।
  • जब एक इंजीनियरिंग के छात्र ने पूछा कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन तैयारी कैसे करें तो मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म- Swayam, Swayam प्रभा पर लगभग 2000 ऑनलाइन सामग्री उपलब्ध हैं। इसके अलावा, छात्र अपने अध्ययन के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की मदद ले सकते हैं।
  • मानव संसाधन विकास मंत्री ने जेईई मेन और एनईईटी की तारीखों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि JEE मेन परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित होगी। जबकि NEET परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed