{"_id":"60e431b68ebc3ea6e37268ee","slug":"hsc-results-2021-maharashtra-board-asks-schools-to-submit-class-12-result-details-by-july-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएससी रिजल्ट 2021: महाराष्ट्र बोर्ड ने स्कूलों से 21 जुलाई तक ऑनलाइन अंक भरने के लिए कहा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एचएससी रिजल्ट 2021: महाराष्ट्र बोर्ड ने स्कूलों से 21 जुलाई तक ऑनलाइन अंक भरने के लिए कहा
Tue, 06 Jul 2021 04:23 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 06 Jul 2021 04:23 PM IST
सार
- महाराष्ट्र बोर्ड के हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परिणाम 2021 अंक अच्छी तरह से सारणीबद्ध होने के बाद जारी होंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र बोर्ड के हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परिणाम 2021 अंक अच्छी तरह से सारणीबद्ध होने के बाद जारी होंगे। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए समय सारिणी जारी की है। साथ ही सभी स्कूलों के प्राचार्यों को 21 जुलाई तक ऑनलाइन छात्रों के अंक भरने को कहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, ऐसे बनेगा रिजल्ट
विज्ञापन
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, सभी शिक्षकों एवं प्राचार्यों के लिए यूट्यूब के माध्यम से अंकन प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। अलग-अलग तरह के काम के लिए अलग-अलग तारीखें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: बिना रोल नंबर कैसे देखे अपना यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
| इवेंट का नाम | शेड्यूल डेट |
| मार्किंग सिस्टम पर यूट्यूब ट्रेनिंग प्रोग्राम | 7 जुलाई, 11 बजे से 1 बजे तक |
| कोविड-19 के कारण जिन छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन नहीं हुआ उनका मूल्यांकन | 7 जुलाई से 14 जुलाई 2021 |
| कक्षा शिक्षकों द्वारा भेजे गए अंतिम अंकों की जांच कर रही परिणाम समिति | 8 जुलाई से 17 जुलाई |
| प्राचार्यों द्वारा छात्रों के अंतिम अंक ऑनलाइन प्रणाली में भरना | 14 जुलाई से 21 जुलाई |
| रिजल्ट जारी | 23 जुलाई 2021 |
महाराष्ट्र बोर्ड में 12वीं कक्षा के लगभग 14 लाख छात्रों के परिणाम की गणना की जाएगी। स्कूल प्राचार्य की अध्यक्षता में सात सदस्यीय परिणाम समिति तत्काल गठित की जानी है, जो सभी विषय शिक्षकों की बैठक करेगी। यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक अंकों की गणना करने की पद्धति को समझें और समय सीमा के भीतर परिणामों को सारणीबद्ध करें एवं राज्य को भेजे जाने से पहले परिणामों की जांच भी करें।
कमेंट
कमेंट X