फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD Minister talks on board exams, NEET and JEE Main 2020 exam dates

जानिए कब होंगी एनईईटी और जेईई की परीक्षाएं? क्या कहा शिक्षा मंत्री निशंक ने

Mon, 27 Apr 2020 07:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 27 Apr 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
HRD Minister talks on board exams, NEET and JEE Main 2020 exam dates
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को यह स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही जेईई और एनईईटी परीक्षाएं संपन्न होंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से जैसी ही स्थिति सामान्य होगी उसके बाद ही जेईई और एनईईटी परीक्षाएं संपन्न होंगी। ऐसे में जेईई मेन और एनईईटी की परीक्षाएं मई आखिर और जून के पहले सप्ताह तक हो सकती हैं। हालांकि अभी इन परीक्षाओं की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी नीट एवं प्रबंधन परीक्षाओं की तैयारी के जरिए अपने भविष्य को तलाशने और तराशने का प्रयास कर रहे हैं। जब भी स्थिति सामान्य होगी, तब यह परीक्षाएं ली जाएंगी। शिक्षा मंत्री निशंक ने विद्यार्थियों को लॉकडाउन के वक्त का सदुपयोग करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थियों की तैयारी के लिए ऑनलाइ पाठ्य सामग्री दी गई है। विद्यार्थी लॉकडाउन के दौरान मिलने वाले अतिरिक्त वक्त का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली में नौवीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू होंगी ऑनलाइन गणित की कक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जैसे ही हालत सामान्य होंगी बोर्ड की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, क़ॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed