दिल्ली में नौवीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू होंगी ऑनलाइन गणित की कक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन गणित की कक्षाएं शुरू करने जा रही है। सभी सरकारी स्कूलों के नौवीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की ऑनलाइन कक्षाएं खान अकादमी से साझेदारी के जरिए होंगी। माना जा रहा है कि इन ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थियों के साथ ही खान अकादमी के जरिए हजार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बात की जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री के शिक्षा सलाहकार शैलेंद्र शर्मा ने दी है।
गौरतलब है कि इस वक्त देशभर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ही पढ़ाया जा रहा है। सरकारी से लेकर निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा पैदा न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं। ऐसे में अब दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अलग से ऑनलाइन गणित की कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रही है।
दरअसल, गणित विषय में ही विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में दिल्ली सरकार खान अकादमी से बातचीत कर रही है कि कैसे विद्यार्थियों को गणित विषय़ की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाए। खान अकादमी बाकायदा नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गणित की ऑनलाइ सामग्री तैयार कर रही है।
कमेंट
कमेंट X