शिक्षा मंत्री ने पीएम रिसर्च फेलोशिप योजना में किया संशोधन, 23 अगस्त को होगी जेईई एडवांस की परीक्षा
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) योजना में कई संशोधनों की घोषणा की है। ये संशोधन फेलोशिप के लाभ को ज्यादा से ज्यादा शोधकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने गेट के स्कोर को भी कम करने की घोषणा की। गेट का स्कोर 750 से घटाकर 650 कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए आवश्यक गेट का स्कोर न्यूनतम 8 या समकक्ष सीजीपीए के अलावा 750 से घटाकर 650 कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेईई एडवांस की परीक्षा 23 अगस्त को आयोजिक कराई जाएगी।
The required GATE score has been reduced to 650 from 750 apart from minimum CGPA of 8 or equivalent, for the students from any recognized institute/university (other than IISc/ IITs/NITs/IISERs/IIEST/CF IIITs): Union Human Resource Development Minister Ramesh Pokhriyal https://t.co/c4zfx00fpP
— ANI (@ANI) May 7, 2020विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय (आईआईएससी/आईआईटी/एनआईटी/आईआईएसईआर/आईआईईएसटी/केंद्र पोषित आईआईआईटी के छात्रों के लिए गेट स्कोर की आवश्यकता 750 से घटाकर 650 कर दी है। गौरतलब है कि जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख को लेकर लंबे वक्त से असमंजस की स्थति बनी हुई थी। शिक्षा मंत्री ने अब स्पष्ट कर दिया है कि जेईई एडवांस की परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
JEE Advanced Exam will be conducted on August 23: Ramesh Pokhriyal, Union Human Resource Development Minister pic.twitter.com/mZcgiB26GG
— ANI (@ANI) May 7, 2020
शिक्षा मंत्री ने कहा कि न्यूनतम सीजीपीए 8 या इसके बराबर होनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश में अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं शोध को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में 2018-19 के बजट में सरकार ने पीएमआरएफ की घोषणा की थी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पहुंचे इसके लिए इसमें संशोधन किए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X