HPSC Prelims Result 2021: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने जारी किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट
हरियाणा लोक सेवा आयोग, एचपीएससी ने शनिवार, 25 सितंबर को हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021 का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC Civil Services Prelims Result 2021: एचपीएससी यानी हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा- 2021, रविवार 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार उपरोक्त परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov के माध्यम से देख सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से लिखित परीक्षा मूल रूप से 22 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली थी। हरियाणा लोक सेवा आयोग कुल 156 रिक्त पदों के लिए सिविल सेवा (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और संबद्ध सेवा परीक्षा- 2021 आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
एचपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 का यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण करना होगा जो कि व्यक्तिपरक प्रकृति का होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होना होगा और व्यक्तित्व परीक्षण और मुख्य परीक्षा में उनके स्कोर को मिलाकर अंकन किया जाएगा।
एचपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ऐसे देखें
- हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'रिजल्ट' सेक्शन में जाएं।
- उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "एचसीएस (Ex.Br.) और अन्य संबद्ध सेवा प्रारंभिक परीक्षा - 2021 के पदों के लिए परिणाम"।
- हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम पीडीएफ पर मुद्रित विवरण की जांच करें और इसे आगे के उपयोग के लिए डाउनलोड करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट -
जॉब और एजुकेशन की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2020 Final Result: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
कमेंट
कमेंट X