HPBOSE Term 1 Result: 4:30 बजे जारी होंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड टर्म-1 परीक्षा के परिणाम
HPBOSE Term 1 Result Update in Hindi: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं 20 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 नवंबर से नौ दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा परिणाम शाम 4:30 बजे जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE Term 1 Results: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टर्म-1 परीक्षा के परिणाम मंगलवार, आठ फरवरी को शाम 4:30 बजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने परिणाम को जारी करने की सभी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने इसकी पुष्टि की है कि परीक्षा परिणाम शाम 4:30 बजे जारी किए जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है कि परिणाम के जारी होने के बाद आप इसे कैसे चेक कर सकेंगे..
HPBOSE Term 1 Results: नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं 20 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं,12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 नवंबर से नौ दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा राज्य में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोविड-19 नियमों की पालना के साथ हुई थी। इस बार हिमाचल बोर्ड की ओर से भी 10वीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्म में कराया जा रहा है।
ऐसे छात्र जो अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हो उनके लिए HPBOSE की ओर से कॉपी री-चेकिंग की भी सुविधा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना आवेदन करना होगा। छात्रों को इसके लिए 10 से 15 दिनों तक का समय दिया जा सकता है। छात्र इस समय-सीमा में अपना आवेदन पूरा कर लें।
HPBOSE Term 1 Results: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
1. छात्र सबसे पहले hpbose की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10th, 12th semester 1 results 2022 के लिंक पर क्लिकि करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X