HP Board 12 Re-evaluation: एचपी बोर्ड 12वीं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित; सात सितंबर तक प्रमाण पत्र करें जमा
HP Board Class 12 re-evaluation Result OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं मार्च 2025 परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब सीधे नीचे दिए गए लिंक से अपना अपडेटेड रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HP Board 12 re-evaluation Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने मार्च 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 12वीं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अपने अंकों की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, अब वे अपने संशोधित अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।
छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर अपडेटेड मार्क्स दिखाई देंगे, जिन्हें डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।
पुराने प्रमाण पत्र लौटाना अनिवार्य
एचपीबोस ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों के अंक पुनर्मूल्यांकन या पुनःजांच के बाद बढ़े हैं, उन्हें पहले से जारी की गई 12वीं कक्षा की अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र लौटाने होंगे। यदि छात्रों ने अपने मूल दस्तावेज पहले ही प्राप्त कर लिए हैं, तो उन्हें संबंधित परीक्षा शाखा में जमा करना आवश्यक होगा। इसके बाद ही बोर्ड द्वारा संशोधित अंकों के आधार पर नए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
15 दिन की समय सीमा निर्धारित
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मूल दस्तावेज लौटाने और संशोधित प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि परिणाम जारी होने की तारीख से 15 दिन के भीतर, यानी 7 सितंबर 2025 तक तय की गई है। बोर्ड ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करें ताकि अद्यतन प्रमाण पत्र मिलने में कोई देरी न हो। ये प्रमाण पत्र आगे की उच्च शिक्षा और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए अनिवार्य होंगे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां पर "Class 12 Revaluation/Rechecking Result March 2025" लिंक चुनें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Roll Number या Registration Number दर्ज करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका अपडेटेड रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी ले लें।
कमेंट
कमेंट X