फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How to Do Registration For Round 1? Check NEET UG Counselling MCC Tutorial Video Complete Guide

NEET UG Counselling: पंजीकरण से लेकर चॉइस फिलिंग तक स्टेप-बाय-स्टेप कंप्लीट Video गाइड; कल शुरू होगी काउंसलिंग

Tue, 04 Aug 2026 07:01 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

NEET UG Counselling MCC Tutorial Video: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रजिस्ट्रेशन से लेकर चॉइस फिलिंग तक काउंसलिंग के हर स्टेप का वीडियो गाइड जारी किया गया है। अभ्यर्थी नीचे उपलब्ध वीडियो में पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं।
 

विज्ञापन
How to Do Registration For Round 1? Check NEET UG Counselling MCC Tutorial Video Complete Guide
NEET UG Counselling 2026 Complete Video Guide - फोटो : AI Generated

विस्तार

NEET UG Counselling 2026 Registration: नीट यूजी 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की काउंसलिंग प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी। अगर आप पहली बार काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं, तो नीचे दिए गए वीडियो गाइड की मदद से पूरी प्रक्रिया आसानी से समझ सकते हैं।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • वही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इस्तेमाल करें जो आपने NEET UG 2026 आवेदन के समय दर्ज की थी।
  • आवेदन स्वयं भरें। किसी एजेंट, साइबर कैफे या तीसरे व्यक्ति पर निर्भर न रहें।
  • केवल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in का ही उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध लिंक या विज्ञापन पर क्लिक करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद UG Medical विकल्प चुनें।
  • अब New Registration 2026 पर क्लिक करें।
  • अब New Candidate Registration का विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर दिए गए दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद Proceed to Application पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी जांचने के बाद Consent Form स्वीकार करें।

नीट यूजी काउंसलिंग स्टेप-बाय-स्टेप कंप्लीट वीडियो गाइड:

विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी पासवर्ड बनाना होगा

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार को एक हाई सिक्योरिटी पासवर्ड बनाना होगा। इस पासवर्ड में बड़े अक्षर (Capital Letter), छोटे अक्षर (Small Letter), अंक (Number) और विशेष चिन्ह (Special Character) शामिल होना चाहिए।

इसी पासवर्ड का उपयोग आगे लॉगिन और चॉइस लॉकिंग के समय किया जाएगा। इसके बाद सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करके अपना सत्यापन पूरा करें।

आवेदन फॉर्म में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी?

लॉगिन के बाद उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसमें शामिल हैं-

  • श्रेणी
  • राष्ट्रीयता
  • धर्म
  • कक्षा 12 का बोर्ड, राज्य, स्कूल का नाम
  • पास होने का वर्ष
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक


ध्यान रखें कि कुछ जानकारियां, जैसे लिंग और राष्ट्रीयता, बाद में बदली नहीं जा सकेंगी।

यदि अभ्यर्थी AFMC (Armed Forces Medical College) के लिए आवेदन करना चाहते हैं या उनके माता-पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं, तो संबंधित विकल्प भी चुनना होगा।

किस काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं?

उम्मीदवार को यह भी चुनना होगा कि वह किन-किन काउंसलिंग श्रेणियों में शामिल होना चाहता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई उम्मीदवार डीम्ड विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है, तो संबंधित विकल्प चुन सकता है। हालांकि, चयन करने से पहले संबंधित शुल्क की जानकारी जरूर देख लें।

बैंक खाते की जानकारी भी भरनी होगी

रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक खाते का विवरण भी देना होगा, ताकि भविष्य में यदि किसी शुल्क की वापसी हो, तो राशि उसी खाते में भेजी जा सके।

सत्यापन के लिए कैंसिल चेक, बैंक पासबुक या ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट की पीडीएफ कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

इसके बाद आवेदन में भरी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। कोई गलती होने पर उसे सुधार लें और फिर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान सफल होने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग कैसे करें?

फीस जमा होने के बाद सबसे महत्वपूर्ण चरण चॉइस फिलिंग का होता है।

  • उम्मीदवार अपने हाई सिक्योरिटी पासवर्ड और ओटीपी की मदद से उपलब्ध मेडिकल कॉलेजों की सूची देख सकते हैं।
  • यहां अपनी पसंद के कॉलेज जोड़ सकते हैं, उनका क्रम बदल सकते हैं या आवश्यकता होने पर किसी विकल्प को हटा भी सकते हैं।
  • जब सभी विकल्प तय हो जाएं, तब चॉइस लॉकिंग करनी होगी। इसके लिए फिर से पासवर्ड और ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • ध्यान रखें कि एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।


ग्राफिक पर क्लिक कर देखें वीडियो गाइड:

अंत में इन दस्तावेजों को जरूर डाउनलोड करें

पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेने चाहिए।

  • रजिस्ट्रेशन स्लिप
  • फीस भुगतान की रसीद
  • लॉक की गई चॉइस की सूची

एक ही बार में पूरा फॉर्म भरना जरूरी नहीं

एमसीसी ने अभ्यर्थियों को यह सुविधा भी दी है कि यदि आवेदन एक बार में पूरा नहीं हो पाता है, तो वे बीच में लॉग आउट कर सकते हैं। बाद में दोबारा लॉग इन करके वहीं से प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं, जहां से छोड़ी थी।

रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग पूरी होने के बाद आगे की सीट आवंटन प्रक्रिया एमसीसी की निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed